Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी चुनाव 2022 : गोरखपुर में बोले राष्‍ट्रीय मंत्री सुनील बंसल, जमीनी स्तर पर संपर्क करने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास

    By Navneet Prakash TripathiEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 01:11 PM (IST)

    UP Chunav 2022 भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा है कि सपा हो बसपा हो या फिर कांग्रेस सभी दलों का जमीन पर कोई आधार नहीं है। वह जमीनी हकीकत से वाकिफ भी नहीं हैं। जमीनी स्तर पर संपर्क करने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।

    Hero Image
    भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने गोरखपुर में की बैठक। प्रतीकात्‍मक फोटो

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा है कि सपा हो, बसपा हो या फिर कांग्रेस, सभी दलों का जमीन पर कोई आधार नहीं है। वह जमीनी हकीकत से वाकिफ भी नहीं हैं। जमीनी स्तर पर संपर्क करने की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है। यही वजह है कि पार्टी ने रह व्यक्ति से जनसंपर्क की योजना बनाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन कल्‍याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करने का दिया निर्देश

    उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान को पूरी गंभीरता से लें। टोली बनाकर प्रबुद्ध वर्ग, महिला, युवा और विशेषकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें। इसके साथ ही गांव-गांव चौपाल लगाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं। प्रदेश महामंत्री छह जनवरी को रजही गांव में गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    जिलाध्‍यक्षों व जिला प्रभारियों से ली चुनाव की तैयारियों की खबर

    बैठक के दौरान सुनील बंसल ने सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से बारी-बारी से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश की संभावना और खराब मौसम को देखते हुए आगामी नौ जनवरी को लखनऊ प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चल रहे बाकी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

    14 जनवरी को शक्ति केंद्रों पर होगा सहभोज

    उन्होंने बताया कि आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों पर सहभोज का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों उपस्थिति अनिवार्य होगी। ऐसे मुहल्ले, जहां अनुसूचित जाति के लोग ज्यादा हैं, उन्हें प्राथमिकता देना है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के बाद विधानसभा स्तर पर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर करना है, जिसकी तैयारी पहले ही कर लेने की जरूरत है।

    अपने दम पर जीते विधानसभा की सीट

    प्रदेश महामंत्री संगठन ने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने दम पर एक-एक विधानसभा सीट जीत कर दिखाएं। यह पार्टी की ओर से उनके लिए पदक के समान होगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, चुनावी प्रभारी विवेक ठाकुर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी बच्‍चा पांडेय नवीन आदि भी मौजूद रहे।