विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई रूट पर सफर करने से पहले पढ़ लें यह खबर, 16 ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी; 10 का बदला रास्ता

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:24 AM (IST)

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण यातायात और पावर ब्लॉक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण के कारण ब्लॉक।

  2. विभिन्न तिथियों में 16 ट्रेनें नियंत्रित होंगी।

  3. 10 ट्रेनों का मार्ग बदलेगा और 18 विलंबित होंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मध्य रेलवे के मुम्बई मंडल के कल्याण-ईगतपुरी खण्ड पर कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाक दिए जाने के कारण विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 16 ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी। दस का मार्ग बदल जाएगा और 18 ट्रेनें विलंबित होंगी।

नियंत्रित होने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 06 एवं 09 अक्टूबर को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, ईगतपुरी स्टेशन से 1 घंटा 35 मिनट नियंत्रित होगी।
  • 08 अक्टूबर को चलने वाली 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, खर्डी स्टेशन से 1 घंटा नियंत्रित होगी।
  • 10 अक्टूबर को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, मुम्बई मंडल में 20 मिनट एवं भुसावल मंडल पर 25 मिनट नियंत्रित होगी।
  • 10 अक्टूबर को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, मुम्बई मंडल में 20 मिनट एवं भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित होगी।
  • 13 अक्टूबर को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, इगतपुरी स्टेशन से 1 घंटा 15 मिनट नियंत्रित होगी।
  • 13 अक्टूबर को चलने वाली 12533 गोमतीनगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस, भुसावल मंडल में 15 मिनट नियंत्रित होगी।
  • 14 अक्टूबर को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, मुम्बई मंडल पर 02 घंटा नियंत्रित होगी।


पुनर्निधारित होने वाली कुछ ट्रेनें

  • 09 अक्टूबर को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 03 घंटा 55 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 14 एवं 15 अक्टूबर को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 03 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 14 अक्टूबर को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 01 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 14 अक्टूबर को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 01 घंटा 50 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 18 अक्टूबर को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 02 घंटा 10 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 16 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, गोरखपुर से 05 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।
  • 21, 22 एवं 23 अक्टूबर को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 02 घंटा 55 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
  • 17 अक्टूबर को चलने वाली 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 01 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।


मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ ट्रेनें

  • 14 एवं 15 अक्टूबर को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ के रास्तेे चलेगी।
  • 15 एवं 17 अक्टूबर को चलने वाली 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ के रास्तेे चलेगी।
  • 17 अक्टूबर को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव के रास्तेे चलेगी।
  • 16 अक्टूबर को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्तेे चलेगी।
  • 16 अक्टूबर को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्तेे चलेगी।
  • 16 अक्टूबर को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण के रास्तेे चलेगी।

यह भी पढ़ें- अब संपत्ति की रजिस्ट्री कराते समय नहीं फंसेगा शुल्क का लेन-देन, बदलेगी ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था

यह भी पढ़ें- रेलवे प्वाइंट्समैन के लिए खुशखबरी, अब हर दो साल में मिलेगा अगला प्रमोशन ग्रेड