राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की सांसद रवि किशन ने की निंदा, बोले- माफी मांगे सोनिया व अधीर रंजन
सांसद रवि किशन ने राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी का विरोध करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी और अधीर रंजन माफी मांगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों को देश का विकास पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए वे गलत बयानबाजी कर लोगों का समय बर्बाद कर रहे हैं।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रवि किशन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस टिप्पणी को उन्होंने पूरे देश का अपमान बताया है और कहा है कि इसके लिए सोनिया गांधी और अधीर रंजन को माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्रवाई की मांग भी की है।
विरोधियों को देश का विकास नहीं आ रहा पसंद
सांसद ने कहा कि देश का विकास विरोधियों को पसंद नहीं आ रहा है। गलत बयानबाजी कर वो संसद व देश के नागरिकों का बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहे हैं। राष्ट्रपति पूरे देश का होता है। वह देश की शान व मान होता है। यदि कोई व्यक्ति देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पर ही अभद्र टिप्पणी करता है तो वह राष्ट्रद्रोही है। उसे राष्ट्रपति सहित पूरे देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र नेताओं ने गोवि में दिया धरना
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र नेताओं ने पहले विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और फिर प्रशासनिक भवन में धरना दिया। चार घंटे के धरने के बाद छात्र नेताओं ने चुनाव की तिथि घोषित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रनेता सुबह करीब दस बजे जुटने लगे। इसी बीच महाविद्यालयों के छात्र नेता पहुंच गए। इसके बाद छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। कुछ देर बाद सभी धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे तक धरना चलता रहा। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। शैक्षणिक कैलेंडर में भी शामिल नहीं किया है। अभी सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है, धीरे-धीरे इसका स्वरूप बदलेगा। छात्र आंदोलन को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा। नागरिकों के बीच जाकर लोकतंत्र को बचाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा। धरने में योगेश प्रताप सिंह, आर्या यादव, गौरव वर्मा, गौतम यादव, नितेश मिश्रा, अरुण यादव, ऋषि यादव, आकाश प्रताप यादव, हिमांशु सिंह, ओंकार मिश्रा आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।