विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, उद्यम को मिलेगा बढ़ावा

Published: Sat, 06 Sep 2025 03:55 PM (IST)

गोरखपुर नगर निगम ट्रांसपोर्टनगर में 27 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना रहा है। जुलाई 2026 ...और पढ़ें

टीपी नगर में शापिंग कांप्लेक्स और को -वर्किंग स्पेस का शुरू हुआ निर्माण
टीपी नगर में शापिंग कांप्लेक्स और को -वर्किंग स्पेस का शुरू हुआ निर्माण

HighLights

  1. 27 करोड़ की लागत से बनेगा कॉम्प्लेक्स |
  2. जुलाई 2026 तक पूरा होगा निर्माण |
  3. उद्यमशीलता को मिलेगा बढ़ावा |

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर के व्यावसायिक ढांचे को नई पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में पांच मंजिला आधुनिक शापिंग कांप्लेक्स और को-वर्किंग स्पेस के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह कामर्शियल कांप्लेक्स जुलाई 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नगर निगम की आय में बढ़ोतरी करना ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमशीलता को भी गति देना है। इसके लिए 1645 वर्ग मीटर भूमि का चयन किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एक वर्ष पूर्व इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था। टीपी नगर स्थित यह जगह व्यावसायिक दृष्टिकोण से बेहद उपयुक्त है, क्योंकि यह एक ओर सिक्स लेन सड़क से जुड़ी हुई है और दूसरी ओर कटनिया बांध से सटी है। ऐसे में यहां निवेश और व्यापार की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाएंगी।

मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि इस कांप्लेक्स में बनने वाला को-वर्किंग स्पेस खासतौर पर स्टार्टअप्स, फ्रीलांसर्स, रिमोट वर्कर्स और छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगा। यहां कम लागत में हाईस्पीड इंटरनेट, डेस्क, मीटिंग हाल, कैंटीन, पार्किंग और शौचालय जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रील बनाने का क्रेज बना जानलेवा, होगी सख्त कार्रवाई

निगम का मानना है कि इस परियोजना के पूरे होने के बाद न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्यम के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि गोरखपुर की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।