विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय एलुमिनाई मीट में जुटेंगे पूर्व छात्र, रिलायंस जियो अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:48 AM (IST)

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21-22 नवंबर को एलुमिनाई मीट का आयोजन होगा। रिलायंस जियो के अध्यक्ष उदय कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 21-22 नवंबर को MMMUT में एलुमिनाई मीट।

  2. रिलायंस जियो अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव होंगे मुख्य अतिथि।

  3. पूर्व छात्र अनुभव साझा करेंगे, सहयोग पर चर्चा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21-22 नवंबर को आयोजित होने वाली एलुमिनाई मीट के अतिथियों की नाम की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कर दी गई है। उदय कुमार श्रीवास्तव एलुमिनाई मीट-2026 के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उद्योग विशेषज्ञ डा. संजय गंभीर और एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज के निदेशक मोहम्मद अशफाक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह है कि तीनों इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। दो दिवसीय एलुमिनाई मीट में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत पूर्व छात्र जुटेंगे। मुख्य अतिथि उदय कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 1983 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया था।

दूरसंचार क्षेत्र में कई दशकों का अनुभव रखने वाले श्रीवास्तव भारत सरकार के दूरसंचार विभाग, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई), टेलीकाम इंजीनियरिंग सेंटर और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह राष्ट्रीय दूरसंचार नीति अनुसंधान, नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख भी रह चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि डा. संजय गंभीर वर्ष 1990 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं। उन्हें उद्योग क्षेत्र में 25 वर्ष से अधिक और शोध में नौ वर्ष का अनुभव है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकी ढांचे में उनकी विशेषज्ञता है। भारत में एईकाम के एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एवं सेमीकंडक्टर प्रैक्टिस सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दूसरे विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अशफाक भी वर्ष 1990 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं। वर्तमान में वह एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक हैं। उन्हें एनटीपीसी में 33 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह वर्ल्ड एनर्जी काउंसिल के प्रभारी और पावर फाउंडेशन आफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं। जी-20 एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप से जुड़ी गतिविधियों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य पूर्व छात्रों को संस्थान से पुनः जोड़ना और उनके अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। आयोजन में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग जगत के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या परिक्रमा के लिए हाईवे डायवर्ट, लिंक एक्सप्रेसवे बना यात्रियों का सहारा



जुटेंगे डिकेड, सिल्वर व डायमंड जुबिली बैच के छात्र
हर बार की तरह इस बार की एलुमिनाई मीट में विश्वविद्यालय के डिकेड, सिल्वर व डायमंड जुबिली बैच के पुरातन छात्र शामिल होंगे। यानी 1976, 2001 और 2016 बैच के पुरातन छात्रों की जुटान इस बार होने वाली है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिष्ठाता एलुमिनाई रिलेशन प्रो. बीके पांडेय ने बताया कि भव्य आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर एयरबेस की सुरक्षा पर बड़ा कदम, 10 किमी के दायरे में पतंगबाजी और कबूतरबाजी पर लगेगी लगाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।