विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या परिक्रमा के लिए हाईवे डायवर्ट, लिंक एक्सप्रेसवे बना यात्रियों का सहारा

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:33 AM (GMT+05:30)

अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा के कारण बस्ती-अयोध्या हाईवे को 36 घंटे के लिए डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों ...और पढ़ें

लिंक एक्सप्रेसवे से भेजी जा रही हैं बस्ती-लखनऊ रूट की गाड़ियां। जागरण

 लिंक एक्सप्रेसवे से भेजी जा रही हैं बस्ती-लखनऊ रूट की गाड़ियां। जागरण

HighLights

  1. बस्ती-अयोध्या हाईवे 36 घंटे के लिए डायवर्ट किया गया।

  2. चौदह कोसी परिक्रमा में भारी भीड़ के कारण यह निर्णय।

  3. लिंक एक्सप्रेसवे वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग हो रहा है।

संवाद सूत्र, पिपरौली, (गोरखपुर)। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या हाईवे को मंगलवार दोपहर 12 बजे से 36 घंटे के लिए डाइवर्ट (दिशा बदलना) कर दिया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट छपिया के पास बैरिकेडिंग कर बस्ती-लखनऊ की ओर जाने वाली गाड़ियों को लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी गाड़ी वालों से उनका गंतव्य पूछकर उन्हें रास्ता बता रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि परिक्रमा में भारी भीड़ के कारण होने वाली असुविधा से बचने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों ने कहा कि डाइवर्जन का अब अच्छा विकल्प लिंक एक्सप्रेसवे मिल गया है। पहले के समय में 4-5 दिन तक गाड़ियों को हाईवे पर ही खड़ा रहना पड़ता था।

अब कम समय में गंतव्य तक पहुंच जा रहे हैं। हालांकि, डाइवर्जन के बाद एनएचएआई के तेनुआ टोल प्लाजा और लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों में गाड़ियों को अपने-अपने रास्ते भेजने को लेकर कहासुनी भी हो गई।

डाइवर्जन होते ही तेनुआ टोल पर गाड़ियों की आवाजाही लगभग बंद हो जाती है, जिससे टोल प्रबंधन को परेशानी होती है। भगवानपुर टोल प्रबंधन का कहना है कि जब डाइवर्जन का आदेश ऊपर से है तो तेनुआ टोल वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर एयरबेस की सुरक्षा पर बड़ा कदम, 10 किमी के दायरे में पतंगबाजी और कबूतरबाजी पर लगेगी लगाम

दोनों टोल के प्रबंधक अपने-अपने रास्ते गाड़ियों को भेजने को लेकर परेशान दिखे। तेनुआ टोल प्लाजा प्रबंधक दुर्गेश शुक्ला ने डाइवर्जन के दौरान शत-प्रतिशत गाड़ियों को रोके जाने पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें- छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर-कानपुर में भी स्टॉपेज; चेक करें शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।