छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर-कानपुर में भी स्टॉपेज; चेक करें शेड्यूल
दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा से दिल्ली के लिए एक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
दीपावली-छठ के बाद छपरा-दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
ट्रेन 18 नवंबर को छपरा से रात 9 बजे रवाना होगी।
थावे, गोरखपुर, कानपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी यह ट्रेन।
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज)। दीपावली (Diwali 2026) और छठ पर्व (Chhath Puja 2026) के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा से दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन (Chhapra Delhi Special Train) चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 05053 छपरा-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को छपरा से रात नौ बजे रवाना होगी। रेलवे की समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन रात 10:35 बजे थावे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 10:37 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
थावे के बाद कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
ट्रेन थावे के बाद तमकुही रोड से रात 11:20 बजे और पडरौना से 11:58 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन रामकोला से रात 12:30 बजे, कप्तानगंज से 1:05 बजे और गोरखपुर से 2:40 बजे गुजरेगी।
इसके बाद खलीलाबाद से सुबह 3:30 बजे, बस्ती से 3:57 बजे, गोंडा से 5:30 बजे, बुढ़वल से 6:47 बजे और लखनऊ से सुबह 8:40 बजे रवाना होगी।
ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दिन में 11:05 बजे, टुंडला से दोपहर 3:02 बजे और गाजियाबाद से शाम 7:07 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 17 कोच
रेलवे के अनुसार, त्योहार विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के छह और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के परिचालन से छपरा, सिवान, थावे और आसपास के क्षेत्रों के दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।