मनबढ़ों ने मचाया जमकर उत्पात, पेट्रोल पंप कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा
शहर के एक फीलिंग स्टेशन पर मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ की वजह से पेट्रोल भरने में देरी होने पर कर्मचारियों को परिसर में दौड़ाकर पीटने लगे। शोर ...और पढ़ें

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : गीता वाटिका रोड स्थित सरीन फीलिंग स्टेशन पर मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ की वजह से पेट्रोल भरने में देरी होने पर कर्मचारियों को परिसर में दौड़ाकर पीटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपितों की करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की मदद से शाहपुर पुलिस आरोपितों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
सेल्समैन पर पहले पेट्रोल भरने का बना रहे थे दबाव
दोपहर में 12.30 तीन बाइक से चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। रक्षाबंधन की वजह से पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी थी। आरोप है कि सेल्समैन पंचदेव यादव पर युवक पहले अपनी बाइक में पेट्रोल भरने का दबाव बनाने लगे। लाइन में लगने के लिए कहने पर गाली देने और विरोध करने पर पीटने लगे। बचने के लिए पंचदेव भागा तो दौड़ा लिया। दूसरे कर्मचारी बचाने पहुंचे तो फोन कर अपने सात-आठ साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर पंचदेव व अन्य कर्मचरियों को पीटा। थानाध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश सिंह ने बताया कि पंचदेव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सामने आयी चौकी प्रभारी की लापरवाही
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे असुरन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पेट्रोल पंप से सीसी कैमरा फुटेज और तहरीर लेकर चले आए। कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तो आरोपितों की पहचान होने के बाद कार्रवाई होने की बात कह लौटा दिया। शाम को थानेदार को जानकारी हुई तो पीड़ित को बुलाकर मुकदमा दर्ज कराया।
दुष्कर्म का आरोपित मकान मालिक का दामाद गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित मकान मालिक के दामाद को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलिया जिले का रहने वाला आरोपित एम्स में काम करता है। शाहपुर के झरना टोला क्षेत्र में उसकी ससुराल है। दो दिन पहले किशोरी के मां ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।