गोरखपुर में चार दिन से बंद था मकान... सोफे पर मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव; दुर्गंध से खुला राज
गोरखपुर के सहारा स्टेट में वर्क फ्रॉम होम कर रहे 45 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का शव चार दिन से बंद मकान के सोफे पर मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी; पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अभिषेक त्रिपाठी फाइल फोटो l इंटरनेट मीडिया
HighLights
गोरखपुर में इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का शव सोफे पर मिला।
मकान चार दिन से बंद था, दुर्गंध से पड़ोसियों को शक हुआ।
पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सहारा एस्टेट के मल्हार में चार दिन से बंद फ्लैट के भीतर शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय आइआइटियन अभिषेक त्रिपाठी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
खोराबार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। भीतर सोफा सेट पर अभिषेक का शव पड़ा था। कमरे की स्थिति अस्त-व्यस्त थी। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटाप समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल लाॅक है, जिसे खुलवाने के बाद महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। अभिषेक मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महासोन गांव के रहने वाले परिवार से थे। उनके पिता साभा त्रिपाठी रेलवे में इंजीनियर थे। उनके तीन बेटों और एक बेटी में दूसरे नंबर के अभिषेक ने आइआइटी से शिक्षा हासिल की थी और करीब दस वर्ष से नौकरी कर रहे थे।
उनके बड़े भाई आशुतोष की वर्ष 2014 में चेन्नई में बीमारी से मृत्यु हो चुकी है, जबकि छोटे भाई अंबरीश साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अमेरिका में नौकरी करते हैं। बहन दाउदपुर में रहती हैं। अभिषेक ने शादी नहीं की थी और सहारा स्टेट स्थित अपने निजी फ्लैट में अकेले रहते थे। परिवार के लोग बताते हैं कि उनकी दिनचर्या काफी सीमित थी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बेटी के पहले जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, DJ का तार जोड़ते समय पिता की करंट से मौत
पड़ोसियों के अनुसार अभिषेक पिछले चार दिन से फ्लैट से बाहर नहीं निकले थे। आसपास रहने वाले लोगों से भी उनकी बातचीत नहीं होती थी। शुक्रवार सुबह दुर्गंध बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घटना सामने आई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुंबद हादसे की वैज्ञानिक जांच, ISRO से रिपोर्ट मंगाकर तय होगी आकाशीय बिजली की सच्चाई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस ने शव को मोच्र्यूरी में रखवा दिया है। अमेरिका में रह रहे उनके छोटे भाई के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। शव तीन से चार दिन पुराना था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।