गोरखपुर में बेटी के पहले जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, DJ का तार जोड़ते समय पिता की करंट से मौत
गोरखपुर में बेटी के पहले जन्मदिन की तैयारी के दौरान डीजे का तार जोड़ते समय पिता शामुएल बरना वास की ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बेटी के पहले जन्मदिन की तैयारी में हादसा हुआ।
पिता शामुएल बरना वास की करंट लगने से मौत।
डीजे का तार जोड़ते समय हुआ यह दुखद हादसा।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार (गोरखपुर)। बेटी के पहले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। पिता शामुएल बरना वास खुद डीजे का तार जोड़ रहे थे। कुछ ही देर बाद जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम पसर गया।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीजे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय शामुएल की मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी शामुएल बरना वास चौरी चौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव में मकान बनवाकर रहते थे। शुक्रवार को उनकी बेटी का पहला जन्मदिन है। घर में सुबह से ही आयोजन की तैयारी चल रही थी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चार दिन से बंद था मकान... सोफे पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव; दुर्गंध से खुला राज
इसी दौरान शामुएल डीजे का तार जोड़ने लगे और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुंबद हादसे की वैज्ञानिक जांच, ISRO से रिपोर्ट मंगाकर तय होगी आकाशीय बिजली की सच्चाई
