Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khichdi Mela: गोरखपुर में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, जानें- किन रास्तों से बचना है, कहां दी है पार्किंग?

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 09:04 AM (IST)

    गोरखपुर में खिचड़ी मेले को लेकर तीन दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आज से शुरू हुआ रूट डायवर्जन 16 जनवरी की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर की तरफ गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। पार्किंग व प्रतिबंधित रास्तों को जानें...

    Hero Image
    तीन दिन गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व के पर लगने वाले खिचड़ी मेला को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से 16 जनवरी की रात 10 बजे तक गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके बाद फिर 22, 24 और 26 जनवरी और पांच फरवरी को भी डायवर्जन लागू रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सख्ती से कराया जाएगा पालन

    एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित कर दिया गया है। निर्देश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी।

    इधर से आएंगे वाहन

    • महराजगंज, फरेंदा, पीपीगंज से रेलवे स्टेशन , रोडवेज बस स्टेशन व शहर की तरफ आने वाले चार पहिया, रोडवेज बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन को छोड़कर) बरगदवां से भगवानपुर स्पोट्र्स कालेज, खजांची चौराहा,पादरीबाजार,कौवाबाग,मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
    • रेलवे स्टेशन, यातायात मार्ग से बरगदवा,पीपीगंज,सोनौली जाने वाले वाहन विश्वविद्यालय चौक,मोहद्दीपुर,कौवाबाग,पादरी बाजार, खजांची,स्पोट्र्स कालेज होकर जाएंगे।
    • वाराणसी,मऊ,बड़हलगंज की तरफ से आने वाले बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन छोड़कर) बाघागाड़ा, कालेसर,जंगल कौड़िया, फोरलेन होते हुए जाएंगे।
    • लखनऊ,संतकबीरनगर से फरेंदा,सोनौली की ओर जाने वाली रोडवेज बस,ट्रक बाघागाड़ा,कालेसर,जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
    • महराजगंज,पिपराइच से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन एवं शहर क्षेत्र में आने वाले तीन, चार पहिया वाहन, बस पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
    • यातायात तिराहा से बरगदवा, पीपीगंज की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन धर्मशाला, गंगेज, दुर्गाबाड़ी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
    • इंडस्ट्रीयल मोड़ से रेलवे स्टेशन, शहर क्षेत्र आने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामनगर चौराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोट्र्स कालेज, खजांची चौक, असुरन चौक होते हुए जाएंगे।

    इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

    • जेपी हास्पिटल से गोरखनाथ ओवरब्रिज बरदगवा की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुर्गाबाड़ी,सुभाषचंद्र बोस नगर कालोनी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
    • आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओरवब्रिज से मंदिर लेबर तिराहा सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    • दुर्गाबाड़ी से गोरखनाथ पुल के नीचे मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
    • रामलीला मैदान से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
    • रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    • दशहरीबाग तिराहा, हुमायूंपुर से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    • कौड़ियहवा, ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तरंग ओवरब्रिज से गंगेज होते हुए जाएंगे।

    इधर से जाएंगे वीआइपी वाहन

    धर्मशाला,गंगेज चौक,सूरजकुंड ओवरब्रिज,अंधिकारीबाग,रसूलपुर दशहरी बाग,लगन पैलेस से गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे।

    यहां खड़े होंगे श्रद्धालुओं के वाहन

    • बिहार, बलिया, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाली बस भगवती महिला महाविद्यालय परिसर में।
    • बिहार, वाराणसी, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन आरपीएफ ग्राउंड दुर्गाबाड़ी तिराहा के पास।
    • शहर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुुओं के दो पहिया, तीन पहिया वाहन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल (गोरखनाथ पुल के नीचे)
    • सूरजकुंड व उसके आसपास के मोहल्लों से आने वाले दो व चार पहिया वाहन रामलीला मैदान।