Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेगा ब्लाक के दौरान टूटेगा गोरखपुर जंक्शन का बंद फुट ओवरब्रिज, 22 से 26 तक ठप रहेगा 63 ट्रेनों का संचालन

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:30 AM (IST)

    गोरखपुर जंक्शन पर दो साल से बंद मुख्य फुट ओवरब्रिज को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन ने 22 से 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक के दौरान इसे तोड़ने की तैयारी की है जिससे 63 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। पुराने पुल के बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है क्योंकि नए पुल का निर्माण अभी तक 20 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लगभग दो साल से बंद पड़े गोरखपुर जंक्शन के मुख्य फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़ने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। एफओबी से तार और पाइप हटने लगे हैं। रेलवे प्रशासन गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ तीसरी रेल लाइन के लिए 22 से 26 सितंबर तक लिए गए मेगा ब्लाक के दौरान ही एफओबी तोड़ने की तैयारी में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेगा ब्लाक के दौरान 63 ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में गोरखपुर जंक्शन का स्टेशन यार्ड खाली रहेगा। एफओबी को तोड़ने के लिए अलग से ब्लाक नहीं लेना पड़ेगा। फुट ओवरब्रिज 16 सितंबर 2023 से बंद है।

    बंद पड़े फुट ओवरब्रिज की जगह नए का निर्माण चल रहा है। लेकिन, निर्माण की गति को देखकर नहीं लग रहा है कि कार्य निर्धारित लक्ष्य तक पूरा हो पाएगा। अभी 20 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। प्लेटफार्म नंबर तीन/चार पर निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2025 में नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    दरअसल, बीच वाले मुख्य फुट ओवरब्रिज के बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व और पश्चिम के दोनों एफओबी पर लोड बढ़ गया है। क्षमता से अधिक लोग आवाजाही कर रहे हैं। अचानक कई ट्रेनों के आ जाने से एक ही एफओबी पर हजारों लोग एक साथ चढ़ जा रहे।

    पुल तो कमजोर हो ही रहे, यात्रियों की सांसें भी अटक जा रहीं। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर रेलवे प्रशासन के भी माथे बल पड़ गए थे। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर फिर यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी।