Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए हुआ महंगा, अब इतने में मिलेगा

    LPG Cylinder Priceपेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार रात अचानक रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹25 का इजाफा हुआ है। अब गोरखपुर में सिलेंडर ₹922 में मिलेगा। इसके साथ ही 19 किलोग्राम का व्यावसायिक सिलेंडर भी ₹68 महंगा हो गया है।

    By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 18 Aug 2021 08:50 AM (IST)
    Hero Image
    पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    गोरखपुर, दुर्गेश त्रिपाठी। LPG Cylinder Price Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। नान सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है। गोरखपुर में अब नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 922 रुपये में मिल रहा है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी 68 रुपये महंगा हो गया है। अब गोरखपुर में 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1765 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर महीने होता है कीमतों में बदलाव

    गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की एक तारीख को बदलाव का नियम है। हाल के महीनों में पेट्रोलियम कंपनियां महीने में दो से तीन बार रसोई गैस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं। सोमवार रात तकरीबन 10 बजे कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना अफसरों को मिली। नई दरें प्रभावी भी हो गई हैं। सोमवार रात अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की तो सभी चौंक गए।

    पांच महीने में 80 रुपये बढ़ी कीमत

    इस साल फरवरी से अब तक रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 80.50 रुपये का इजाफा हो चुका है। फरवरी में रसोई गैस की कीमतों में दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले कीमत 831.50 रुपये हुई। 15 फरवरी को नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 831.50 रुपये थे। 25 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा हुआ। तब कीमत 856.50 रुपये हो गई। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में पांच महीने में 115 रुपये का इजाफा हो चुका है। मंगलवार सुबह हाकर घर पर सिलेंडर लेकर पहुंचे तो नागरिकों को कीमतों में बढ़ोत्तरी की जानकारी हुई।

    45 दिन नहीं बढ़ीं कीमतें

    रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी थीं। एक जुलाई को सिलेंडर की कीमत 897 रुपये थे। एक अगस्त को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है।

    यह है नया रेट

    पांच किलोग्राम नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर 338.50

    14.2 किलोग्राम नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर 922

    19 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 1765

    35 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 3252.50

    45.5 किलोग्राम व्यावसायिक सिलेंडर 4409.50 रुपये।