गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: खुले नाले में गिरने से मजदूर की मौत, रातभर पड़ा रहा शव
गोरखपुर के पीपीगंज में खुले नाले में गिरने से एक मजदूर श्यामदेव चौहान की मौत हो गई, जिसका शव अगली ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मजदूर श्यामदेव चौहान की खुले नाले में गिरकर मौत।
गोरखपुर के पीपीगंज में हुआ यह दर्दनाक हादसा।
ग्रामीणों ने नाला निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी।
संवाद सूत्र, पीपीगंज, (गोरखपुर)। खुले नाले में गिरकर बुधवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के बारापाटी ग्राम सभा के डिहवा बुजुर्ग गांव का है। गुरुवार की सुबह नाले में शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान पहचान डिहवा बुजुर्ग गांव निवासी श्यामदेव चौहान के रूप में हुई है।
बुधवार शाम सात बजे श्यामदेव चौहान मजदूरी करके घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के सामने बने नाले में अचानक गिर गया। अंधेरा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पूरी रात वह नाले में ही पड़ा रहा। गुरुवार सुबह छह बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने शव को बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। श्यामदेव के पत्नी और बच्चे नहीं हैं। परिवार में केवल भाई और भतीजे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, जिला पंचायत की ओर से डिहवा बुजुर्ग गांव में प्रदीप राय के घर से गोबरहिया नाले तक डेढ़ किलोमीटर लंबा नाला करोड़ों रुपये की लागत से बनवाया गया है। नाला निर्माण के दौरान उस पर स्लैब डालकर ढकना भी था। लेकिन, विभागीय और ठेकेदार की लापवारही के चलते इतने लंबे नाले में महज 200 मीटर हिस्से पर ही स्लैब लगाया गया है। शेष नाला खुला छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 2027 के रण से पहले सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पंकज चौधरी के घर, रात्रिभोज में हुए शामिल
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे नाले पर स्लैब लगा होता तो संभवतः यह हादसा नहीं होता। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।