गोरखपुर स्टेशन पर त्योहारों के लिए विशेष तैयारी, जर्मन हैंगर में होगा यात्रियों का इंतजार
रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ प्रबंधन के लिए चार 'जर्मन हैंगर' होल्डिंग ...और पढ़ें

त्योहारों में यात्रियों को सहेजने के लिए बनेंगे चार होल्डिंग एरिया, लग रहे जर्मन हैंगर। जागरण
HighLights
दीपावली-छठ पर्व हेतु चार होल्डिंग एरिया निर्मित।
'जर्मन हैंगर' तकनीक से बने, बारिश-आंधी में सुरक्षित।
यात्रियों को ट्रेन अपडेट, टिकट, प्रसाधन सुविधाएँ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को सहेजने के लिए रेलवे प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार होल्डिंग एरिया (यात्री विश्राम स्थल) बनाए जा रहे हैं। गेट नंबर दो के पास और गेट नंबर चार व पांच के बीच होल्डिंग एरिया बनने शुरू हो गए हैं।
प्लेटफार्म नंबर एक और नौ के कैब-वे पर भी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। होल्डिंग एरिया जर्मन हैंगर से तैयार हो रहे हैं। यानी, बारिश और आंधी-तूफान में भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। होल्डिंग एरिया में ही यात्रियों को ट्रेनों की अपडेट जानकारी, जनरल टिकट के साथ प्रसाधन केंद्र की भी सुविधा मिल जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे मानिटरिंग के लिए ‘वार रूम’ बनाया गया है। भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं की निगरानी और बेहतर रेलवे सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उपरोक्त स्थानों पर 24 घंटे शिफ्ट वार रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि बुधवार को लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने गोरखपुर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन एवं आगामी त्योहारों में अनुमानित यात्री घनत्व के अनुरूप व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता एवं सूचना प्रणाली की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। अस्थायी होल्डिंग एरिया के अलावा मल्टीलेवल पार्किंग, गेट नंबर छह एवं गेट नंबर एक, प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 9 कैब-वे, वीआइपी एसी लाउन्ज प्रतीक्षालय, रेलवे सुरक्षा बल वार रूम, एकीकृत क्रू लाबी तथा स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए, गोरखपुर में संगठनात्मक बैठकों में लिया भाग
मल्टीलेवल पार्किंग में वाहनों के सुगम आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। निर्माणाधीन स्थाई होल्डिंग एरिया के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पहले वानिकी विवि का शिलान्यास टला, सीएम योगी की नई तारीख का इंतजार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।