विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के रामगढ़ताल पर बिखरा करिश्मा कपूर की खूबसूरती का 'करिश्मा', तस्वीरें वायरल

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:25 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर द्वारा रामगढ़ताल की पुरानी तस्वीरें साझा करने से गोरखपुर में हलचल मच गई। एक माह पूर्व ...और पढ़ें

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंटरनेट मीडिया पर साझा की रामगढ़ताल की तस्वीर lसौ. इंस्टा

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंटरनेट मीडिया पर साझा की रामगढ़ताल की तस्वीर lसौ. इंस्टा

HighLights

  1. करिश्मा कपूर ने रामगढ़ताल की पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

  2. तस्वीरें एक माह पूर्व गोरखपुर प्रवास के दौरान ली गई थीं।

  3. इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल की सुंदरता बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को भा गई है। एक माह बाद उन्होंने यहां ली गई तस्वीर को जैसे ही अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, यह प्रसारित होने लगी।

स्थानीय हैंडलर लाइक व कमेंट्स करने के साथ ही उनके पोस्ट को शेयर करने लगे। इससे लोगों को भ्रम हो गया कि वह शनिवार को गोरखपुर आई हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह तस्वीर एक माह पुरानी है।

बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक माह पूर्व देवरिया में ज्वेलरी के एक शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं। उस दौरान वह रामगढ़ताल के किनारे स्थित कोर्टयार्ड बाइ मैरियट होटल में रूकी थीं।

यहां उन्होंने रामगढ़ताल के किनारे लगे रेलिंग के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई थी। अब उन्होंने जैसे ही इस तस्वीर को अपने इंटरनेट मीडिया के इंटाग्राम प्लेटफार्म पर अपलोड किया, तस्वीर प्रसारित हो गई। जैसे ही यहां के हैंडलर इस तस्वीर को अपने अकाउंट से शेयर किए, लोगों को लगा कि वह गोरखपुर आई हैं।

यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाले ट्रक ने गोरखपुर में भरी रफ्तार, तेनुआ टोल प्लाजा किया पार, पुलिस संभालती रही भीड़

लोग इस बारे में जानकारी भी जुटाने लगे। बाद में पता चला कि उन्होंने रामगढ़ताल के पास खींची गई तस्वीर को अब अपने अकाउंट से साझा किया है। इस तस्वीर को खूब लाइक्स व कमेंट्स मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 12 अक्टूबर से EVM की जांच, राजनीतिक दल करेंगे निगरानी