विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में 12 अक्टूबर से EVM की जांच, राजनीतिक दल करेंगे निगरानी

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:38 PM (IST)

गोरखपुर में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 12 अक्टूबर से शुरू होगी। राजनीतिक दलों के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. 12 अक्टूबर से गोरखपुर में ईवीएम की जांच शुरू।

  2. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि करेंगे पूरी प्रक्रिया की निगरानी।

  3. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में FLC प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 12 अक्टूबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया मण्डलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, असुरन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के हाल में पूरी की जाएगी। जांच के दौरान राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की बैठक में उन्हें जांच प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुराना कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस से बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट मशीनों को सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में असुरन स्थित वेयरहाउस पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

निर्माता कंपनी के इंजीनियर करेंगे जांच
प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम निर्माता कंपनी के इंजीनियरों की ओर से की जाएगी। पूरी प्रक्रिया एफएलसी सुपरवाइजर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश की निगरानी में संपन्न होगी। इसमें राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपने जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से अधिकृत प्रतिनिधियों का नाम, पदनाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। प्रत्येक प्रतिनिधि के दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो भी देने होंगे। यह विवरण शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को एकजुटता का दिया संदेश, MLC चुनाव पर की चर्चा

बैठक में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, अपना दल (एस), समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और माकपा के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गैस सिलिंडर मरम्मत के दौरान लगी आग, बुजुर्ग दंपती समेत चार घायल