गोरखपुर में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को एकजुटता का दिया संदेश, MLC चुनाव पर की चर्चा
अखिलेश यादव ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर सपा नेताओं से मुलाकात की, जहां उन्होंने संगठन पर चर्चा की और शिक्षक एमएलसी ...और पढ़ें

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी डा. संजयन और पूर्व विधाायक विनय शंकर तिवारी से संवाद करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- सौ. सपा
HighLights
अखिलेश यादव ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर सपा नेताओं से की मुलाकात।
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को जिताने का किया आह्वान।
नगीना साहनी से 'थप्पड़ कांड' पर ली जानकारी, हौसला बढ़ाया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया से लखनऊ लौटते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति पर चर्चा की। करीब 25 मिनट के प्रवास के दौरान उन्होंने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी को जीत दिलाने के लिए नेताओं से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से हाल ही में हुए थप्पड़ कांड की पूरी जानकारी ली और उन्हें निराश नहीं होने तथा मनोबल बनाए रखने की सलाह दी।
अखिलेश यादव करीब पांच बजे हेलीकाप्टर से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत पार्टी के करीब 20 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अखिलेश ने सभी से संवाद किया और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने डा. संजयन त्रिपाठी को अपने पास बुलाया और वहां उपस्थित नेताओं से उन्हें चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा।
पार्टी के भीतर हाल में हुए घटनाक्रम के बीच नगीना साहनी से उनकी मुलाकात को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अखिलेश ने उनसे घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और हौसला बनाए रखने को कहा। मुलाकात के बाद वह विमान से लखनऊ रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गैस सिलिंडर मरम्मत के दौरान लगी आग, बुजुर्ग दंपती समेत चार घायल
इस दौरान विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, अवधेश यादव और प्रहलाद यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ी में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीण की सतर्कता से बची जिंदगी
