गोरखपुर में काला नमक धान की खेती का बढ़ा दायरा, किसानों को मिल रहा दोगुना मुनाफा
गोरखपुर में कृषि विभाग के सहयोग से काला नमक धान की खेती तेजी से बढ़ रही है, जो अब 150 ...और पढ़ें

काला नमक। जागरण
HighLights
गोरखपुर में काला नमक धान की खेती का विस्तार।
खेती को मिला जीआई टैग, किसानों को दोगुना दाम।
गुड्डू सिंह की पहल पर 150 बीघा तक पहुंची खेती।
सुनील सिंह, गोरखपुर। कृषि विभाग का साथ पाकर काला नमक धान गोरखपुर में भी महक फैला रहा है। तीन वर्ष पूर्व 20 बीघा से शुरू हुई काला नमक धाम की खेती अब 150 बीघा तक पहुंच गई है। इस खेती को जीआइ (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग भी मिल गया है। यह शुरुआत हुई है पिपराइच ब्लाक के दुबौली गांव से।
गांव निवासी गुड्डू सिंह ने दुबौली मां भूमि एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम से नौ जून 2023 को क्लस्टर बनाया। पहले साल 328 किसान जुड़कर 20 बीघा में काला नमक धान की खेती शुरू किए। दूसरे वर्ष कंपनी में 428 सदस्य हो गए और खेत का क्षेत्रफल बढ़कर 145 बीघा हो गया। तीसरे वर्ष सदस्य संख्या 1023 और काला नमक धान की खेती 150 बीघा में रही है।
कंपनी के डायरेक्टर गुड्डू सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर से बीज उपलब्ध न होने के कारण आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या से बीज मंगाया गया। हालांकि वहां से भी बीज पर्याप्त न मिलने पर वाराणसी के इरी अनुसंधान से आधा बीज लाया गया। किसानों को 150 रुपये प्रति किलोग्राम बीज दिया जाता है।
सामान्य धान की पैदावार जहां 15-16 क्विंटल प्रति बीघा होती है, वहीं काला नमक धान की पैदावार केवल सात से आठ क्विंटल तक ही होती है, लेकिन यह दोगुणा दाम पर बिकता है। गुड्डू सिंह बताते हैं कि किसानों से 45 से 50 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद लिया जाता है। इसे विदेश में भी एक्पोर्ट किया जाता है। इसमें कृषि विभाग का सहयोग मिलता है।
यह भी पढ़ें- 'यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार', गोरखपुर में नितिन नवीन बोले- 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सफाया
हर साल जीतते हैं पुरस्कार
काला नमक की खेती को बढ़ावा देने के लिए गुड्डू सिंह को हर वर्ष पुरस्कार मिलता है। पहला पुरस्कार उन्हें जीआइ टैग के रूप में मिला था। सिद्धार्थनगर महोत्सव में भी पुरस्कार मिल चुका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।