छठ पर्व पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से हावड़ा, कोलकाता और रानी कमलापति के लिए पूजा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बंगाल आवागम करने वाले पूर्वांचल व बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के बीच विभिन्न तिथियों में दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 03037/03038 नंबर की हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल तीन फेरा में चलाई जाएगी।
यह ट्रेन हावड़ा से 11, 13 एवं 14 नवंंबर को तथा गोरखपुर से 12, 14 एवं 15 नवंबर को चलाई जाएगी। इसके अलावा 03141/03142 नंबर की कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल एक फेरा में चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से 13 नवंबर को तथा गोरखपुर से 14 नवंबर को चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
- 03037 हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल हावड़ा से रात 11.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, बरौनी, छपरा होते हुए दूसरे दिन शाम 06:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 03038 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल गोरखपुर से रात 08.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चौरी चौरा, देवरिया, भटनी, सीवान, छपरा, बरौनी, जसीडीह और आसनसोल होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल कोलकाता से दोपहर बाद 03:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसाेल, जसीडीह, बरौनी, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल गोरखपुर से दोपहर बाद 01.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, बरौनी, जसीडीह और आसनसोल होते हुए दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
नौ को रानी कमलापति जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से रानी कमलापति के बीच एक फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 01663/01664 नंबर की रानी
कमलापति-गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल कमलापति से 07 नवंंबर को शाम 06:45 बजे से तथा गोरखपुर से 09 नवंंबर को सुबह 07:50 बजे से चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय व द्वितीय श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।