विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज नहीं चलेगी पैसेंजर ट्रेन, कई के बदले गए रूट

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:46 PM (IST)

पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 4 नवंबर को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. समस्तीपुर मंडल में इंजीनियरिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित।

  2. गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर आज निरस्त।

  3. अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर रोड रेल खंड के मध्य खरपोखरा-बगहा इकहरी लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चार नवंबर को गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज समेत दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

कुछ ट्रेन मार्ग बदलकर, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम के कमीशिनिंग के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

04 नवंबर को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से चलाई जाएगी। 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर सेंट्रल
के बीच 80 मिनट नियंत्रित होगी।

चार नवंबर को निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • 55095/55096 नरकटियागंज- गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन।
  • 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज- बढ़नी पैसेंजर ट्रेन

मार्ग बदलकर व विलंबित होने वाली ट्रेनें

  • 04 नवंंबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलेगी।
  • 04 नवंंबर को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रक्सौल से 04 घंटे पुनर्निर्धारित होगी।
  • 04 नवंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 02 घंटे पुनर्निर्धारित होगी।

यह भी पढ़ें- बस्ती में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

यह भी पढ़ें- UP में शराब तस्करी सिंडिकेट पर एसटीएफ का शिकंजा, पटना-अंबाला में दबिश की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।