विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

By Mahendra Kumar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 04 Nov 2026 12:25 PM (IST)

बस्ती में अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली से बिहार ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त बस। जागरण

हादसे में क्षतिग्रस्त बस। जागरण

HighLights

  1. अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई।

  2. दिल्ली से बिहार जा रही बस के सभी 40 यात्री सुरक्षित।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

जागरण संवाददाता, बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाल्हियापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित बच गए।

डबल डेकर बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बस छावनी क्षेत्र के नाल्हियापुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए हादसे से सहमे यात्री अपनी सीटों से उठकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे और सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- किराये पर केंद्र सरकार की योजना, बस्ती में 26 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' अपनी छत को मोहताज

उधर, दुर्घटनाग्रस्त बस हाईवे पर खड़ी होने से यातायात प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। समय रहते पुलिस की सक्रियता से यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से रवाना किया जा सका।

यह भी पढ़ें- चाक की रफ्तार से रोशन होगी दिवाली, बस्ती में दिन-रात दीये गढ़ रहे कुम्हार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।