विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के तरैना नाले में मिला तीन माह के अज्ञात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:46 AM (IST)

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में तरैना नाले में रविवार को तीन माह के अज्ञात शिशु का शव उतराता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शिशु की पहचान व मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर के गोला क्षेत्र में मिला तीन माह के शिशु का शव।

  2. तरैना नाले में उतराता मिला अज्ञात शिशु का शव।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान जारी।

संवाद सूत्र, जानीपुर। गोला क्षेत्र के जप्ती गांव के पूरब स्थित तरैना नाले में रविवार तड़के तीन माह के अज्ञात शिशु का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की।

रविवार सुबह कुछ लोग जप्ती गांव के पूरब तरैना नाले पर बने पुल की तरफ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे पानी में उतराती एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह शिशु का शव निकला। शिशु के शरीर पर लाल रंग का स्वेटर था।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृत शिशु तीन माह का है। वह लड़का है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या धाम जंक्शन से जनकपुर धाम तक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और रूट

शिशु का शव नाले तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिशु की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अब असिस्टेंट प्रोफेसर भी करा सकेंगे पार्ट टाइम PhD, नियमों में होगा बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।