अयोध्या धाम जंक्शन से जनकपुर धाम तक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और रूट
अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए विशेष ट्रेन सेवा सोमवार से शुरू हो गई है, जिसका उद्देश्य भारत-नेपाल संबंधों और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस अयोध्या से चलकर गोरखपुर होते हुए जनकपुर धाम पहुंचेगी और अगले दिन वापस आएगी।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेल मंत्रालय द्वारा भारत और नेपाल के संबंधों व सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के लिए अयोध्या से जनकपुर धाम तक ट्रेन की सेवा सोमवार से शुरू की जा रही है। 15595/15596 जनकपुर धाम (नेपाल)-अयोध्या धाम जंक्शन-जनकपुर धाम (नेपाल) साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 12:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी।
शाम 5:40 बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी और फिर जनकपुर धाम जाएगी। मंगलवार को जनकपुर धाम से ट्रेन दोपहर एक बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचेगी।
04295 अयोध्या धाम जंक्शन-जनकपुर धाम (नेपाल) उद्घाटन विशेष गाड़ी सोमवार को अयोध्या धाम जंक्शन से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी, जयनगर मंगलवार सुबह 10 बजे जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी। मंगलवार को 04296 विशेष ट्रेन जनकपुर धाम (नेपाल) से दोपहर एक बजे शुरू होकर जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए बुधवार को सुबह 4:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती व मनकापुर होते हुए ट्रेन सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-गोरखपुर के बीच आज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बाराबंकी और बस्ती समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, जनरेटर सह लगेज यान का और एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।