विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-गोरखपुर के बीच आज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बाराबंकी और बस्ती समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:30 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को लखनऊ-गोरखपुर के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन बाराबंकी, अयोध्या कैंट और बस्ती सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. लखनऊ-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सोमवार को यात्रियों के लिए शुरू।

  2. ट्रेन 04218 और 04217 दोनों दिशाओं में चलेगी, सुविधा बढ़ाएगी।

  3. बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सोमवार को लखनऊ से गोरखपुर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन वापसी में भी लखनऊ की राह आसान करेगी।

ट्रेन 04218 स्पेशल लखनऊ से सोमवार को सुबह सात बजे चलेगी। यह ट्रेन बाराबंकी से 7:37 बजे, अयोध्या कैंट से 9:10 बजे, अयोध्या धाम से 11 बजे, मनकापुर से दोपहर 12:17 बजे, बस्ती से 1:32 बजे, खलीलाबाद से 2:07 बजे छूटकर गोरखपुर दोपहर तीन बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में 04217 स्पेशल गोरखपुर से सोमवार को शाह 6:30 बजे चलकर लखनऊ रात 12:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी की सात-सात बोगियां हाेंगी।

यह भी पढ़ें- 'योगी की पाती' को मिला युवाओं का साथ, लखनऊ के हृदय स्थल पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।