विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में छात्रा को कमरे में बंद कर टेलर मास्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:57 AM (IST)

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में मां के कपड़े सिलवाने टेलर मास्टर के घर गई 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दीपावली से पहले मां के कपड़े सिलवाने टेलर के घर गई थी 14 वर्षीय छात्रा।

  2. आरोपी जमशेद आलम ने छात्रा को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म।

  3. तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र में मां के कपड़ों की नाप लेने के लिए टेलर मास्टर को बुलाने गई कक्षा 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। टेलर मास्टर ने किशोरी को अपने घर के कमरे में बंद कर वारदात की।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित जमशेद आलम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

किशोरी के पिता के अनुसार, उनके घर से कुछ दूरी पर दूसरी कालोनी में रहने वाला जमशेद आलम घर पर ही महिलाओं के कपड़े सिलता था। दीपावली से पहले पत्नी के कपड़े सिलवाने थे। इसके लिए रविवार शाम छह बजे उन्होंने बेटी को टेलर मास्टर को बुलाने भेजा था।

आरोप है कि किशोरी के पहुंचने पर जमशेद ने उसे कुछ देर रुकने का इशारा किया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्ची डरी-सहमी थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। काफी पूछने पर उसने स्वजन को आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में स्वच्छता पर सवाल: चूहों, तिलचट्टों के बाद अब सांपों का डर, यात्री परेशान

उधर, तहरीर मिलने के बाद तिवारीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। सोमवार को सूचना के आधार पर अराोपित को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित सुनने और बोलने में असमर्थ है। उसकी पत्नी पैर से दिव्यांग है। दोनों कपड़े सिलकर परिवार का खर्च चलाते हैं। तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में विजयदशमी पर सड़क हादसों का कहर, मासूम सहित तीन की मौत