गोरखपुर में चीन और अमेरिका से आ रहे अंगूर, आकार बढ़ा रहा आकर्षण
गोरखपुर में इन दिनों फल मंडियां विदेशी अंगूरों से सजी हैं जो अमेरिका और चीन से आयातित हैं। देसी अंगूरों की तुलना में ये अधिक चमकदार और बड़े हैं जिनकी कीमत 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक है। विशेषज्ञों के अनुसार ये अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन इनका उपयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वर्षा ऋतु में फल की दुकानों पर सजे अंगूर आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली से लाल और हरे अंगूर मंगाकर दुकानदार बिक्री कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय बिक रहे अंगूर अमेरिका और चीन से आयातित होते हैं। इसलिए कीमत अधिक होती है। यह अंगूर देसी की तुलना में अधिक चमकदार और बड़े होते हैं।
फलमंडी के कारोबारी विवेक सोनकर ने बताया कि वर्तमान में छह किलो अंगूर की पेटी की कीमत लगभग 1600 रुपये है। हालांकि फुटकर बाजार में अलग- अलग स्थानों पर इनकी कीमत तीन से चार सौ रुपये तक की ली जा रही है।
आंबेडकर चौराहे के फल विक्रेता 100 रुपये प्रति पाव की दर से बिक्री कर रहे हैं। बेतियाहाता के दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि पहले जापान से खेप आती थी। अब ज्यादातर आपूर्ति चीन और अमेरिका से हो रही है।
उन्होंने बताया कि विदेशी अंगूरों की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इनका आकार बड़ा होता है। देसी अंगूरों से ज्यादा चमकदार और गोल होते हैं। बेचने के लिए खूबसूरत पैकिंग में रखा जाता है। इनकी बिक्री बरसात में अधिक होती है।
यह भी पढ़ें- सगाई होने के बाद शादी करने से मुकर गई मंगेतर, दिल टूटा तो युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम… सन्न रह गए घरवाले
बीआरडी मेडिकल कालेज में आहर विशेषज्ञ पद्मिनी शुक्ला ने बताया कि अंगूर पोषण से भरपूर होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देते हैं। इनमें विटामिन सी बहुतायत होता है। अन्य विटामिन के साथ एंटीआक्सीडेंट और फाइबर भी होते हैं। लेकिन विदेश से आने वाले फलों को ठीक से धोकर ही उपयोग में लाना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।