Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में एक साथ सैकड़ों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता Gorakhpur News

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 08:40 PM (IST)

    सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में सुनील चौधरी (कुर्मी) व रोहित कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सभी लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्‍वास जताते हुए कार्य करने की बात कही।

    जिलाध्‍यक्ष नगीना साहनी के साथ सपा में शामिल हुए लोग।

    गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में सुनील चौधरी  (कुर्मी) व रोहित कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए आज शामिल हुए लोगों ने विश्वास दिलाया कि अपने समाज के उत्थान के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को लेकर आम जनता के बीच में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उनके समाज के लोग प्रदेश की सरकार से प्रताड़ित व उपेक्षित है। अत्याचार वर्दाश्त कर रहा है। रोजीरोटी तो दूर लोगों का जीवन भी सुरक्षित नहीं है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतिम सांस तक संघर्ष का संकल्‍प

    जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने सुनील चौधरी व उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके समाज सहित सभी समाज के लिए हर स्तर पर उनके मान सम्मान की रक्षा करती रहेगी। जरूरत पड़ने पर उनके समाज सहित सभी समाज के लोगों की रक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में किसान हो या नौजवान, व्यापारी हों मजदूर हो या अधिवक्ता सब बदहाल है प्रदेश में रोजगार संकट है, नौजवान परेशान है।अपराध चरम पर है मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों से लोगों को भ्रमित करते रहते हैं।

    रोजी-रोटी के लिए भटक रहा आम आदमी

    भाजपा राज में प्रदेश में नई नौकरियां दिखी नहीं, कर्मचारियों की लाकडाउन में ही छंटनी हो गई थी। आज भी तमाम लोग काम पाने के लिए भटक रहे हैं। चौराहों पर श्रमिकों की सुबह लगने वाली भीड़ रोजगार के सरकारी दावो की पोल खोलती है। भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को चोट पहुंचा कर उसको रोजी-रोटी के लिए तरसा रही है।

    2022 में भाजपा को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठीं है इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव अवधेश यादव जफर अमीन डक्कू रवि त्रिपाठी मुन्नी लाल यादव सुनील सिंह कालीशंकर राघवेंद्र तिवारी राजू संजय सिंह सैथवार राम अजोर मौर्या नारद यादव मनीष पांडे रामप्रवेश यादव मंटू सुशील शुक्ला शकील शाही गोकुल साहनी अब्दुल कयूम आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner