Move to Jagran APP

Gorakhpur News: हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया गीताप्रेस का भ्रमण, बोले- धर्म की सुगंध को देश-दुनिया में फैलाया

हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गीताप्रेस के लीला चित्र मंदिर की एक- एक तस्वीरों को ध्यान से देखा और चित्रकारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गीताप्रेस ने धर्म की सुगंध को देश-दुनिया में फैलाया है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 11:28 AM (IST)
हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया गीताप्रेस का भ्रमण।

गोरखपुर, जागरण टीम। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गीताप्रेस के लीला चित्र मंदिर का भ्रमण किया। एक- एक चित्रों को ध्यान से देखा। उत्पाद प्रबंधक आशुतोष उपाध्याय ने उन्हें चित्रों का अर्थ व महत्व समझाया। गीताप्रेस के चित्रकारों द्वारा हाथ से बनाए गए चित्रों को लेकर वह अभिभूत हुए और प्रशंसा की। गीताप्रेस की पहली छपाई मशीन भी देखी और वहां एक पन्ने पर बने गोला में लिखी संपूर्ण गीता को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि गीताप्रेस ने धर्म की सुगंध को देश-दुनिया में फैलाया है। कभी अति दुर्लभ होने वाली धार्मिक पुस्तकें गीताप्रेस की वजह से आज सर्वसुलभ हो गई हैं। उन्होंने गीताप्रेस के आगंतुक रजिस्टर में अपनी भावनाएं भी लिखीं। उन्होंने लिखा है- 'गीताप्रेस गोरखपुर अपने कार्यकाल की शताब्दी मनाने जा रहा है। इसने संस्कृति व राष्ट्रवाद के प्रति अहम भूमिका निभाई है। यह देश के लिए प्रेरक है।'

गीताप्रेस का शताब्दी वर्ष समारोह 14 मई से शुरू हो रहा है। इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1923 को हुई थी। उस दिन वैसाख शुक्ल त्रयोदशी थी। 2023 में तीन मई को स्थापना के सौ साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए एक साल पहले शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत की जा रही है। शुभारंभ के पूर्व दिन हिमाचल के राज्यपाल गीताप्रेस पहुंचे। उन्होंने पुस्तकों की छपाई भी देखी।

ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल व बैजनाथ अग्रवाल ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें मराठी भाषा में गीता की टीका 'साधक संजीवनी' भेंट की। इस अवसर पर प्रबंधक लालमणि तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, ईश्वर प्रसाद पटवारी आदि उपस्थित थे।

जून के पहले सप्ताह में आ सकते हैं राष्ट्रपति: शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। जून के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आने की संभावना है।

पूजन-अर्चन से आज शुरू होगा समारोह: गीताप्रेस का शताब्दी वर्ष समारोह शनिवार को सुबह 9.30 बजे से गणेश पूजन से शुरू होगा। इसके बाद गीता पाठ व संकीर्तन किया जाएगा। 11.30 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी प्रबंधक लालमणि तिवारी ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.