Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Budhh Temple : बुद्ध प्रतिमा पर पोती कालिख, कीचड़ से नहलाने का आरोप- अनुयायियों का फूटा गुस्सा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:39 PM (IST)

    त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मन्नीजोत में राजकुमार के घर के निकट भगवान बुद्ध की प्रतिमा पिछले कई वर्षो से स्थापित है। अनुयाई यहां त्योहारों पर जुटते हैं और त्रिशरण तथा पंचशील ग्रहण करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां भव्य कार्यक्रम भी आयोजित होता है। रविवार की रात में किसी समय अराजक तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी।

    Hero Image
    Gorakhpur News : बुद्ध प्रतिमा पर पोती कालिख, कीचड़ से नहलाने का आरोप- अनुयायियों में फूटा गुस्सा

    जागरण संवाददाता, डुमरियागंज : भनवापुर विकास क्षेत्र के ग्राम मन्नीजोत में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर रविवार की रात किसी ने कालिख पोत दी और गोबर और कीचड़ से प्रतिमा को नहला दिया। सुबह गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह भड़क उठे और कार्रवाई की मांग करने लगे। भारतीय बौद्ध महासभा ने भी घटना पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है, हालांकि अभी पुलिस तहरीर मिलने के इंतजार में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मन्नीजोत में राजकुमार के घर के निकट भगवान बुद्ध की प्रतिमा पिछले कई वर्षो से स्थापित है। अनुयाई यहां त्योहारों पर जुटते हैं और त्रिशरण तथा पंचशील ग्रहण करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां भव्य कार्यक्रम भी आयोजित होता है। रविवार की रात में किसी समय अराजक तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी। प्रतिमा को गोबर व कीचड़ से नहला दिया।

    सुबह के समय गांव के लोगों ने जब इसे देखा तो विरोध प्रदर्शित करने लगे और नारेबाजी भी की। बात बिगड़ती देख पुलिस वालों ने गांव वालों की मदद से प्रतिमा को साफ सुथरा कराया। लेकिन भारतीय बौद्ध महासभा ने इस कृत्य पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष राममिलन गौतम व उपाध्यक्ष जयकिशोर ने कहा कि यदि घटना को अंजाम देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हाेती तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। तहसील अध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हाेती है तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। एसओ त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।