विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की बेटी का जलवा, वुमेन प्रो वॉलीबाल लीग में राजस्थान क्यून की जर्सी पहनेंगी मालविका द्विवेदी

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:40 AM (IST)

गोरखपुर की वालीबाल खिलाड़ी मालविका द्विवेदी का वुमेन प्रो वालीबाल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) के लिए चयन हुआ है। वह राजस्थान क्यून ...और पढ़ें

वॉलीबाल खिलाड़ी मालविका द्विवेदी। जागरण

वॉलीबाल खिलाड़ी मालविका द्विवेदी। जागरण

HighLights

  1. मालविका द्विवेदी का वुमेन प्रो वालीबाल लीग में चयन।

  2. राजस्थान क्यून टीम में शामिल होकर दिखाएंगी अपना दमखम।

  3. प्रतियोगिता लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 11 से 21 नवंबर तक।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वॉलीबाल खिलाड़ी मालविका द्विवेदी का चयन वुमेन प्रो वालीबाल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) के लिए हुआ है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान क्यून फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। मालविका छह टीमों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वह राजस्थान क्यून के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बुधवार को जयपुर रवाना हो गईं।

जिला वालीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि वुमेन प्रो वालीबाल लीग में देशभर की छह टीमें सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया।

दक्षिण भारत के केरल में ट्रायल के बाद 23 अक्टूबर को लखनऊ की राणा प्रताप एकेडमी में भी चयन प्रक्रिया आयोजित हुई थी। इसमें मालविका ने अपने उत्कृष्ट खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान क्यून फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में जगह दी।

यह प्रतियोगिता 11 से 21 नवंबर तक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में आयोजित होगी। मालविका के चयन की सूचना गोरखपुर पहुंचते ही जिला वालीबाल संघ, लाज निपाल क्लब और वालीबाल एकेडमी के खिलाड़ियों व पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में BJP विधायक ने खुद खुदवाई सड़क, तुर्रा नाला पुल निर्माण में खुली पोल; लगाई फटकार

गोरखपुर बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री धीरेंद्र द्विवेदी की पुत्री मालविका महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज की छात्रा हैं।उनकी इस उपलब्धि पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष कुमार मिश्र, आशुतोष सिंह, नीरज अस्थाना, आलोक श्रीवास्तव, हमीर पाल सिंह, मान्धाता सिंह, अखिलेश उपाध्याय, क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, को बृजेश यादव, अजय राय आदि लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर ट्रेनें फुल होने की न लें टेंशन, गोरखपुर से चलने वाली इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी मिल रही हैं कंफर्म बर्थ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।