विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में BJP विधायक ने खुद खुदवाई सड़क, तुर्रा नाला पुल निर्माण में खुली पोल; लगाई फटकार

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:19 AM (IST)

गोरखपुर में तुर्रा नाला पुल के एप्रोच निर्माण में मानकों की अनदेखी सामने आई है। विधायक विपिन सिंह ने ग्रामीणों ...और पढ़ें

मानक से कम गिट्टी भराव मिलने पर विधायक विपिन सिंह ने जताई नाराजगी। जागरण

मानक से कम गिट्टी भराव मिलने पर विधायक विपिन सिंह ने जताई नाराजगी। जागरण

HighLights

  1. विधायक विपिन सिंह ने तुर्रा नाला पुल निर्माण की जांच की।

  2. एप्रोच सड़क में गिट्टी कम मिली, मानकों का उल्लंघन हुआ।

  3. छठ घाट की मिट्टी से सड़क दलदल बनी, सरकारी जमीन खोदी गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तुर्रा नाला पर बने पुल के दोनों तरफ के एप्रोच निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसका पर्दाफाश खुद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह के सामने हुआ। नागरिकों की शिकायत पर पहुंचे विधायक ने अपने सामने सड़क की खोदाई कराई तो गिट्टी कम मिली। नागरिकों ने तुर्रा नाला पर छठ घाट की मिट्टी सड़क पर डालने के कारण हो रही दिक्कत की जानकारी विधायक को दी तो उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई।

तुर्रा पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर डाली गई गिट्टी को हटाकर एक जगह इकट्ठा कर दिया गया था। इसके बाद पुल के आसपास की मिट्टी की खोदाई की गई। इस गीली मिट्टी को पुल के एप्रोच पर डाल दिया गया। इससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई थी। स्थिति यह थी कि ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन भी कीचड़ में फंस रहे थे।

वाहन चालकों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही थी। कई बार स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे वाहन बुलाकर फंसे वाहनों को बाहर निकलवाना पड़ता था। इस मार्ग से गुजरने वाले करीब 25 हजार की आबादी वाले दर्जनों गांवों के लोगों का शहर से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया था।

सरकारी जमीन खोदकर छठ घाट को पहुंचाया नुकसान
आरोप है कि ठेकेदार ने पुल के बगल में स्थित सरकारी जमीन से मिट्टी निकलवाई और वहां बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए। इसी मिट्टी को पुल के एप्रोच पर डाल दिया गया। जिस जगह खोदाई कराई गई है, वहां तीन गांवों की महिलाएं छठ पूजा करती हैं। छठ पर्व के दौरान यहां करीब 15 हजार लोगों की भीड़ जुटती है। गड्ढे होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

दो दिन पहले मन्नू राजभर, राजेश, प्रद्युम्न, वीरेंद्र पासवान और राजू पाल समेत अन्य ग्रामीणों ने चारगांव के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना को इसकी जानकारी दी। मामला सामने आने पर बृजेश सिंह उर्फ गुड्डू ने अपने खर्च से गड्ढों को भरने के लिए दर्जनों ट्राली मिट्टी गिरवाई है।

अभी जमीन को पूरी तरह समतल किया जाना बाकी है। गुड्डू सिंह ने बताया कि जमीन को समतल कराकर छठ घाट तैयार कराया जाएगा। ठेकेदार की मनमानी की शिकायत संबंधित विभाग से भी की जाएगी।लोगों की नाराजगी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर ट्रेनें फुल होने की न लें टेंशन, गोरखपुर से चलने वाली इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी मिल रही हैं कंफर्म बर्थ


कई बार कहने के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि ठेकेदार और संबंधित लोगों को कई बार निर्माण कार्य ठीक कराने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। घटिया निर्माण और सरकारी जमीन पर खोदाई से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। विधायक ने भी मौके पर कमियां मिलने पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में खून की तस्करी का भंडाफोड़, 100 यूनिट ब्लड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विधायक के बुलाने पर मैं मौके पर गया था। निर्माण कार्य में कमियां और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार को सड़क से मिट्टी हटाकर निर्धारित मानक के अनुसार गिट्टी डालने के निर्देश दिए गए हैं।

-

-संजय सैनी, अवर अभियंता, निर्माण खंड तीन, लोक निर्माण विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।