दिवाली-छठ पर ट्रेनें फुल होने की न लें टेंशन, गोरखपुर से चलने वाली इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी मिल रही हैं कंफर्म बर्थ
नियमित ट्रेनों के फुल होने के बावजूद, त्योहारों के लिए चलाई जा रही पूजा स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें खाली ...और पढ़ें

HighLights
नियमित ट्रेनें फुल, पूजा स्पेशल में बर्थ खाली।
गोरखपुर से कई रूटों पर विशेष ट्रेनें उपलब्ध।
यात्री कन्फर्म टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।
जागरण संवादददाता, गोरखपुर। त्योहार में सभी रुटीन ट्रेनें पहले से फुल हैं। लेकिन, पूजा स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें खाली हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार बताते हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में विभिन्न तिथियों में बर्थें खाली हैं। यात्री कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
इन प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें
- 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) पूजा स्पेशल में 08 नवंबर, को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 542 एवं शयनयान श्रेणी में 173 बर्थ, 15 नवंबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 26 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 286 बर्थ तथा 22 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 138 बर्थ उपलब्ध हैं।
- 04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा स्पेशल में 06 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 61 एवं शयनयान श्रेणी में 57 बर्थ तथा 13 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 51 एवं शयनयान श्रेणी में 108 बर्थ उपलब्ध है।
- 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल में 06 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 99 एवं शयनयान श्रेणी में 295 बर्थ, 11 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 94 एवं शयनयान श्रेणी में 214 बर्थ, 13 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 128 एवं शयनयान श्रेणी में 364 बर्थ तथा 25 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 13 बर्थ उपलब्ध है।
- 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ पूजा स्पेशल 05 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 207 एवं शयनयान श्रेणी में 211 बर्थ, 12 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 191 एवं शयनयान श्रेणी में 445 बर्थ, 19 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 43 बर्थ तथा 26 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 63 एवं शयनयान श्रेणी में 255 बर्थ उपलब्ध है।
- बनारस से चलने वाली 05048 बनारस-कोलकाता त्योहार विशेष गाड़ी में 10 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 906 बर्थ तथा 24 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 994 बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 03528 गोरखपुर-आसनसोल त्योहार विशेष गाड़ी में 07 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 341 एवं शयनयान श्रेणी में 386 बर्थ; 14 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 एवं शयनयान श्रेणी में 399 बर्थ तथा 21 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 72, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 226 एवं शयनयान श्रेणी में 240 बर्थ उपलब्ध है।
- मऊ से चलने वाली 04824 मऊ-जोधपुर त्योहार विशेष गाड़ी में 24 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 28 बर्थ उपलब्ध है।
- मऊ से चलने वाली 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुम्बई) त्योहार विशेष गाड़ी में 08 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 177 एवं शयनयान श्रेणी में 385 बर्थ उपलब्ध है।
- गाजीपुर सिटी से चलने वाली 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) त्योहार विशेष गाड़ी में 05 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 143 एवं शयनयान श्रेणी में 110 बर्थ तथा 08 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 172 एवं शयनयान श्रेणी में 215 बर्थ उपलब्ध है।
- बनारस से चलने वाली 01052 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुम्बई) त्योहार विशेष गाड़ी में 05 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 165 एवं शयनयान श्रेणी में 450 बर्थ तथा 06 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 187 एवं शयनयान श्रेणी में 526 बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी (गुवाहाटी) त्योहार विशेष गाड़ी में 08 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 316 बर्थ; 15 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 306 बर्थ तथा 22 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 139 बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) त्योहार विशेष गाड़ी में 05 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83 बर्थ; 06 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 57 एवं शयनयान श्रेणी में 278 बर्थ तथा 07 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 126 एवं शयनयान श्रेणी में 296 बर्थ उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- रेलवे के नए आदेश से लोको पायलटों पर बढ़ा बोझ, इंजन संभाले या पीछे जाकर बत्ती लगाए