विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में विवाहिता 25 लाख के जेवर नकदी और लैपटाप लेकर फरार, दूर के रिश्तेदार पर भगाने का आरोप

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:15 AM (IST)

गोरखपुर के शाहपुर में शादी के डेढ़ साल बाद एक विवाहिता घर से 25 लाख के जेवर, नकदी और दो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, चरगांवा, गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के इंद्रप्रस्थपुरम कालोनी में शादी के महज डेढ़ साल बाद एक विवाहिता के घर से जेवर, नकदी और दो लैपटाप लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने दूर के रिश्तेदार पर विवाहिता को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रप्रस्थपुरम कालोनी निवासी एक युवक के मुताबिक, उनके बड़े भाई के बेटे की शादी डेढ़ साल पहले संतकबीरनगर जिले के एक गांव निवासी खुशी से हुई थी। सोमवार रात 1:35 बजे वह घर में रखे जेवर, नकद, लैपटाप और अपने कपड़े लेकर चली गई। मंगलवार सुबह स्वजन की नींद खुली तो वह घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद मायके और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

उधर, पुलिस की जांच में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के मेचुका निवासी विवेक कुमार सिंह का नाम सामने आया है। आरोप है कि विवेक सोमवार शाम संगम चौराहे स्थित एक होटल में आकर ठहरा था। इसी दौरान खुशी उससे मिलने होटल पहुंची। दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद विवाहिता ससुराल लौट आई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय के संसाधनों से पेटेंट, शोधार्थियों ने लिया खुद श्रेय; अब होगी कार्रवाई

फिर देर रात वह घर से चुपचाप निकल गई, जबकि युवक भी होटल से बिना बताए चला गया। थानाध्यक्ष अंजय सिंह ने बतया कि सूचना मिलने के बाद गुरुवार शाम पुलिस संगम चौराहे स्थित होटल पहुंची और वहां लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों की मुलाकात होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आतिशबाजी के डर से उड़ा पालतू तोता, अब दो बहनों की पुकार...'नादान परिंदे घर आ जा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।