गोरखपुर में आतिशबाजी के डर से उड़ा पालतू तोता, अब दो बहनों की पुकार...'नादान परिंदे घर आ जा'
गोरखपुर में सौम्या और साक्षी पाठक अपनी तीन दिन से लापता पालतू तोते 'पुल्लू' की तलाश में परेशान हैं। उन्होंने ...और पढ़ें
-1794535387021_m.webp)
तोता मिट्ठू। जागरण
HighLights
तोता 'पुल्लू' आतिशबाजी के डर से तीन दिन से लापता।
सौम्या और साक्षी पाठक ने 4000 रुपये इनाम घोषित किया।
परिवार तोते के बिना खाने-पीने में मुश्किल महसूस कर रहा।
सुनील सिंह, गोरखपुर। सौम्या और साक्षी पाठक नादान परिंदे के घर से गायब होने से परेशान हैं। दोनों बहनें गोलघर स्थित पुलिस लाइंस स्थित मोहल्ले में उसकी तलाश कर थक गईं, तो जानने वालों को गुमशुदा तोते को ढूंढने के लिए पोस्टर भेजे। इस पर भी काम न बना पैम्फलेट लेकर शहर में निकलीं।
बेचैन निगाहों से सिविल लाइंस की गलियों में पालतू तोता पुल्लू को खोजती ये बहनें चिंतित हैं कि उनके प्यारे तोते को खुद से खाना भी नहीं आता। तोते के साथ अनहोनी का डर भी उनके कंठ से स्वर पाता है। उनकी तड़प ऐसी जैसे मानों उनका हृदय पुकार रहा हो...नादान परिंदे घर आ जा।
सौम्या बताती हैं कि कभी पुल्लू की आवाज से घर में रौनक रहती थी। सुबह उठते ही उससे बातें करना और अपने हाथों से दाना-पानी देना दोनों बहनों की दिनचर्या थी, लेकिन मंगलवार को आतिशबाजी की तेज आवाज से डर कर पुल्लू उड़ गया। तीन दिन में उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार के लोग तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। घरवालों का खाना-पीना मुश्किल हो गया है।पिता फायर ब्रिगेड नौकरी करते हैं और दोनों बहनें सिविल सर्विसेज की तैयारी। छह वर्ष पूर्व सौम्या तोते के बच्चे को बाजार से खरीदकर लाई थीं। धीरे-धीरे उसकी आवाज, शरारतें और घर में इधर-उधर चहकना परिवार के जीवन का हिस्सा बन गया। उसे पिंजरे में नहीं रखा जाता था।
मंगलवार को अचानक आतिशबाजी की तेज आवाज से डरा पुल्लू उनकी आंखों के सामने से ही उड़ गया। पहले लगा कि लौट आएगा, लेकिन काफी समय तक नहीं आया तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। सौम्या और साक्षी ने आसपास के घरों, छतों और पेड़ों पर उसकी तलाश की।
यह भी पढ़ें- रूटीन ट्रेनें फुल, तो क्या हुआ... गोरखपुर से इन स्पेशल ट्रेनों में आसानी से मिल रहा है कंफर्म टिकट
उन्हें चिंता सता रही है कि पुल्लू अब खाता-पीता कैसे होगा? क्योंकि उसे चम्मच से पानी पिलाते थे। दोनों ने उसके माथे पर लाल बिंदी लगाई है। सौम्या और साक्षी की बस एक ही गुहार है कि किसी को भी उनका मिट्ठू दिखाई दे तो सूचना जरूर दें। दाेनों ने ताेते को खोजकर लौटाने वाले के लिए अपनी बचत से चार हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।