रूटीन ट्रेनें फुल, तो क्या हुआ... गोरखपुर से इन स्पेशल ट्रेनों में आसानी से मिल रहा है कंफर्म टिकट
छठ पर्व के दौरान गोरखपुर से चलने वाली छह पूजा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी बर्थ खाली हैं, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर से छह पूजा स्पेशल ट्रेनों में बर्थ खाली हैं।
गोरखपुर-दिल्ली के लिए नई स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को चलेगी।
स्टेशन पर पांच होल्डिंग एरिया और यात्री सुविधाएं उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पर्व के दौरान आवागमन करने वाले परदेसियों के लिए राहत भरी खबर है। रुटीन ट्रेनें तो पहले से ही फुल हैं, लेकिन कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनें अभी भी खाली चल रहीं हैं। गोरखपुर से बनकर चलने वाली छह पूजा स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थें खाली हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रिकार्ड संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ स्पेशल ट्रेनों में अभी भी बर्थें खाली हैं। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से दिल्ली के बीच एक और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें
- 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) स्पेशल में 22 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा 29 नवम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 44 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 331 बर्थ उपलब्ध है।
- 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल में 27 नवम्बर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 04 बर्थ उपलब्ध है।
- 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल में 13 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 63 एवं शयनयान श्रेणी में 148 बर्थ उपलब्ध है।
- 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ स्पेशल में 26 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 79 एवं शयनयान श्रेणी में 74 बर्थ उपलब्ध है।
- 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल में 14 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 एवं शयनयान श्रेणी में 390 बर्थ, 21 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 70, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 303 एवं शयनयान श्रेणी में 131 बर्थ तथा 28 नवम्बर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं शयनयान श्रेणी में 366 बर्थ उपलब्ध है।
- 05634 गोरखपुर-नारंगी (गुवाहाटी) स्पेशल में 15 नवम्बर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 251 बर्थ तथा 29 नवम्बर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 163 बर्थ उपलब्ध है।
- 05113 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल 17 नवम्बर को गोरखपुर से दोपहर बाद 02.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादबाद और गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन सुबह 05:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 05114 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 18 नवम्बर को दिल्ली से सुबह 08.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए रात 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे स्टेशन पर बने पांच होल्डिंग एरिया, एजीएम ने किया निरीक्षण
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में पांच अस्थायी यात्री होल्डिंग एरिया स्थापित किए गए हैं। जिसमें प्लेटफार्म 01 एवं 02 की ओर 04 होल्डिंग एरिया एवं प्लेटफार्म 09 की ओर एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है। सभी होल्डिंग एरिया में सहायता डेस्क, मोबाइल यूटीएस से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की व्यवस्था, सभी ट्रेनों की अद्यतन समय सारिणी, बड़ी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों की जानकारी, अनाउंसमेंट की व्यवस्था, चिकित्सा बूथ, पेयजल की सुविधा, प्रसाधन की सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, कूलर आदि की व्यवस्था की गयी है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती भी की गयी है। सीसी कैमरों की मदद से प्लेटफार्म, होल्डिंग एरिया एवं स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-बरौनी के बीच अनरिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू, रेल प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल
पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, अस्थाई यात्री आश्रय स्थल, प्लेटफार्म, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुझाव के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।