गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने लगा युवक, सिपाही ने पानी में छलांग लगाकर बचाई जान
गोरखपुर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूबने लगा। विसर्जन ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने तुरंत तालाब में कूदकर युवक की जान बचाई।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सिपाही अजीत कुमार ने युवक की जान बचाई।
लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटना हुई।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी की सराहना की।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को पिपराइच के पिपरा वसंत गांव में स्थित तालाब में डूब रहे युवक की आरक्षी ने जान बचा ली। युवक को डूबता देख विसर्जन ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजीत कुमार ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
11 नवंबर को पिपरा वसंत गांव में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान रिश्तेदारी में गांव आया आकाश पासवान तालाब के गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।
कुछ ही देर में वह डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में शोर मचाया। विसर्जन ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजीत कुमार ने तालाब में छलांग लगा दी।
उन्होंने आकाश को डूबने से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के खतरे से बाहर होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सिपाही के सूझबूझ की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी-बेटा घायल