गोरखपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी-बेटा घायल
गोरखपुर में एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो
HighLights
तेज रफ्तार बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
हादसे में पति परमात्मा यादव की मौके पर मौत।
पत्नी मंजीता और बेटा सूर्यांश गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, सहजनवा। तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय परमात्मा यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजीता और मासूम बेटा सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल के पास हुई। दुर्घटना बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लकाड़ी मड़ैया निवासी परमात्मा यादव पत्नी मंजीता और बेटे सूर्यांश के साथ किसी काम से गोरखपुर आए थे। गुरुवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
अभी वे सहजनवा थाना के कसरवल के पास गोरखपुर-लखनऊ लेन पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परमात्मा यादव को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बेटे की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित के स्वजन को सूचना देकर बुलाकर तहरीर मांगी गई है। महिला और बच्चे का उपचार कराने के बाद देने की बात की गई है। चालक और बस की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।