लखनऊ-बरौनी के बीच अनरिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू, रेल प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल
रेल प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ-बरौनी के बीच एक अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन चलाई है। इसके अतिरिक्त, छठ महापर्व ...और पढ़ें

लखनऊ-बरौनी के बीच चली अनरिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।
HighLights
लखनऊ-बरौनी के बीच अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन का संचालन।
छठ महापर्व के लिए गोरखपुर-दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन।
यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। त्योहार के समय यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 05022/05021 लखनऊ-बरौनी-लखनऊ अनारक्षित पूजा विशेष का संचालन एक फेरे के लिए शुरू किया है। जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ हिमांशु राव ने बताया, 05022 लखनऊ-बरौनी अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन गुरुवार को लखनऊ से 17.45 बजे चलकर बादशाह नगर पहुंची।
वहां से 19.00 बजे चलकर गोंडा 20.50 बजे, मनकापुर में 21.32 बजे, बस्ती से 22.45 बजे, खलीलाबाद से 23.30 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.25 बजे, कप्तानगंज से 01.40 बजे, पडरौना से 02.10 बजे, तमकुही रोड से 03.05 बजे, थावे से 03.50 बजे, छपरा से 08.35 बजे, हाजीपुर से 08.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.45 बजे व समस्तीपुर से 10.50 बजे छूटकर बरौनी 12.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05021 बरौनी-लखनऊ अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन 13 नवंबर को बरौनी से 15.00 बजे चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज से गोरखपुर 02.10 बजे पहुंचेगी।
वहां से खलीलाबाद से 02.58 बजे, बस्ती से 03.35 बजे, मनकापुर से 04.28 बजे, गोंडा से 05.15 बजे चलकर बादशाह नगर से 07.22 बजे छूटकर लखनऊ 08.55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 जरनल कोच और दो पावर कार कोचों सहित 14 कोच लगे हैं।
इसी तरह छठ महापर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 05113/05114 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 17 नवंबर को व दिल्ली से 18 नवंबर को होगा।
05113 गोरखपुर-दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को गोरखपुर से 14.30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होकर दिल्ली 05.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05114 दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से 08.10 बजे चलकर गोरखपुर 23.00 बजे पहुंचेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।