विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में महिला को नकली नोटों की गड्डी दिखाया, बेहोश कर जेवर लेकर फरार

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:55 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर के झंगहा में बस का इंतजार कर रही एक महिला को नकली नोटों का झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला को नकली नोट दिखाकर झांसे में लिया।

  2. नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर जेवर लूटे।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश में।

संवाद सूत्र, झंगहा, गोरखपुर। बस का इंतजार कर रही महिला को टप्पेबाजों ने नकली नोटो की गड्डी दिखाकर झांसे में लिया। फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों कान के टप्स, एक मंगलसूत्र और तीन तितली वाली जिउतिया गायब होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज से संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

यह घटना झंगहा थाना के मोतीराम अड्डा चौराहे पर हुई। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी सरदार साहनी की पत्नी गिरिजा देवी कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर सिंहोरवा आई थीं। गुरुवार को बहन का बेटा अशोक उन्हें बाइक से मोतीराम अड्डा चौराहे पर छोड़कर चला गया।

गिरिजा देवी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। आरोप है कि युवकों ने महिला को रुपये की नकली गड्डी दिखाई और अपनी बातों में उलझा लिया।

यह भी पढ़ें- हवा में चली गोली भी ले सकती है जान, समझें हर्ष फायरिंग का विज्ञान

इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला के बेहोश होने पर दोनों उनके शरीर पर पहनेजेवर उतारकर फरार हो गए। होश आने पर महिला को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने मोतीराम अड्डा चौकी सहित चौराहे और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। घटना के बाद महिला घर चली गई। शुक्रवार को वापस आकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- अर्णब तूफान से गोरखपुर में धान की फसलें तबाह, रबी की बोवाई पर गहराया संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।