विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में कोबरा के डसने से महिला की मौत, दीवार तोड़कर पकड़ा गया जहरीला सांप

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:38 AM (IST)

गोरखपुर के पीपीगंज में बिस्तर पर लेटी एक महिला को कोबरा ने डस लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बिस्तर पर लेटी महिला को कोबरा ने डसा।

  2. उपचार के दौरान अस्पताल में महिला की मौत।

  3. सपेरे ने दीवार तोड़कर सांप को पकड़ा।

संवाद सूत्र, पीपीगंज, (गोरखपुर)। बिस्तर पर लेटी महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर में सांप होने की आशंका पर स्वजन ने सपेरे को बुलाया। उसने दीवार तोड़कर कोबरा को बाहर निकाला और पकड़कर अपने साथ ले गया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मखनहा गांव निवासी परमात्मा निषाद गुरुवार को पीपीगंज नगर में फर्नीचर का काम करने गए थे। उनकी पत्नी इंद्रावती निषाद कहीं रिश्तेदारी से घर आई थीं। अपराह्न तीन बजे वह बिस्तर पर लेटी थीं। इसी दौरान कोबरा ने उन्हें डस लिया।

जानकारी होने पर स्वजन ने पहले झाड़-फूंक कराई, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में देवरिया बाईपास का काम अधूरा, डांट-फटकार और डेडलाइन भी बेअसर

इंद्रावती के दो बेटे और एक बेटी हैं। घर में सांप होने की आशंका को देखते हुए स्वजन ने सपेरे को बुलाया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों को कैबिनेट की मंजूरी, चार्जिंग प्वाइंट के लिए मिली जमीन