UP Weather Today: गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से राहत, आज भी बारिश के आसार
गोरखपुर में बुधवार को भी वर्षा जारी रही जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। गोरखपुर समाचार के अनुसार मौसम में नरमी बनी रहेगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उमसभरी गर्मी से राहत देने वाली वर्षा का दौर बुधवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं अधिक वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
बुधवार को वर्षा होने से मौसम सुहाना बना रहा। दिनभर थम- थमकर वर्षा होती रही। कहीं पर रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कहीं पर तेज वर्षा हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल वर्षा 3.5 मिलीमीटर हुई।
यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वापसी से पहले भिगोएगा मानसून
मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी इसी तरह से मौसम बना रहेगा। कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ अधिक वर्षा हो सकती है। व्रजपात का भी पूर्वानुमान है। वर्षा से जहां तापमान गिरने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं रात में पंखा, कूलर और एसी का उपयोग लोगों ने कम कर दिया है। मौसम में नरमी आगे भी बनी रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।