Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Weather News: बादलों ने दी उमस से राहत, मंगलवार व बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 09:18 AM (IST)

    Gorakhpur Weather News गोरखपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीते दो दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार व बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

    Hero Image
    गोरखपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। - जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में सोमवार को आसमान बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को बुधवार को भी जिले में बादल छाए रह सकते हैं। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीचे आया तापमान

    दो दिन पूर्व हुई वर्षा के चलते तापमान गिरावट आई है। इसका असर यह है कि चटक धूप में भी रविवार को लोगों को अपेक्षाकृत कम गर्मी महसूस हुई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त माह के औसत अधिकतम तापमान के करीब है। अगस्त माह का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है।

    रविवार को ऐसा रहा मौसम

    रविवार का अधिकतम उससे सिर्फ 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगस्त माह के न्यूनतम तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगस्त माह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है।

    औसत से सिर्फ 0.3 डिग्री अधिक रहा अधिकतम तापमान

    रविवार काे दिन का अधिकतम तापमान औसत के करीब रहा। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त माह के औसत तापमान से मात्र 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    ढंग से बरसा भादो तो कम होगा नुकसान

    इस बार वर्षा न होने से किसान आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि अभी भादों में करीब एक सप्ताह गुजरा है। बाकी बचे दिनों में ढंग से वर्षा हो जाए तो नुकसान कुछ हद तक कम हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के अध्यक्ष डा.एसके तोमर का कहना है खरीफ की फसल को प्रति सप्ताह 25 से 30 मिलीमीटर पानी चाहिए। उस लिहाज से इस बार वर्षा बेहद कम हुई है।

    अगस्त माह का औसत तापमान

    औसत अधिकतम तापमान- 32.9

    औसत न्यूनतम तापमान- 25.9

    तापमान डिग्री सेल्सियस में

    अगस्त माह की औसत वर्षा- 339.5 मिलीमीटर

    औसत वर्षा के दिन- 12.4।