Weather News: गोरखपुर में 24 घंटे में 34 मिमी वर्षा, कल भी बारिश के आसार
Gorakhpur Weather News गर्मी व उमस से बेहाल लोगों के लिए शनिवार दोपहर बाद से ही मौसम रात राहत भरा है। शनिवार से शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार तक जारी रहा। इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रविवार सुबह से जारी वर्षा से किसानों का चेहरा खिल उठा है। किसानों का मानना है कि ऐसी वर्षा होती रही तो उनकी फसल का नुकसान कम होगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को सोमवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटे में 56 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इससे धान की फसल को लाभ होगा।
वर्षा से लोगों को मिली भारी राहत, कम होगा फसल का नुकसान
गर्मी व उमस से बेहाल लोगों के लिए शनिवार दोपहर बाद से ही मौसम रात राहत भरा है। शाम करीब चार बजे से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और कुछ ही देर में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। वर्षा का यह क्रम देर तक चला। रविवार की सुबह से भी वर्षा का क्रम जारी है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनका मानना है कि सूखे सावन के बाद देर से ही सही भादो मेहरबान तो हुआ है। बीते आठ दिनों की यह चौथी वर्षा है। वर्षा न होने उनकी फसल सूख रही थी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
बर्बाद हो रही थी धान की फसल
वर्षा न होने धान की फसल को नुकसान हो रहा था। ऐसे में शुक्रवार की रात हुई वर्षा ने फसलों के लिए मानों संजीवनी का काम किया। किसानों को थोड़ी राहत दो दिन पूर्व हुई वर्षा से मिली थी। उनका मानना है कि ऐसे रुक-रुककर भी बूंदाबांदी होती रही तो उन्हें होने वाला नुकसान कुछ हद तक कम हो सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 12-24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
औसत से गर्म रहा दिन
शनिवार को वर्षा के बावजूद दिन औसत से गर्म रहा। दिन का अधिकतम 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान अगस्त के औसत अधिकतम तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अगस्त के औसत न्यूनतम तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि वर्षा से तापमान में गिरावट आएगी।
अगस्त माह का औसत तापमान
औसत अधिकतम तापमान- 32.9
औसत न्यूनतम तापमान- 25.9
तापमान डिग्री सेल्सियस में
अगस्त माह की औसत
वर्षा- 339.5 मिलीमीटर
औसत वर्षा के दिन- 12.4।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।