विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के भरवलिया और बड़गो को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 50 हजार की आबादी को बड़ी राहत

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:08 PM (IST)

गोरखपुर नगर निगम भरवलिया और बड़गो वार्ड में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो संपवेल का निर्माण ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. गोरखपुर में जलभराव समस्या के स्थायी समाधान हेतु संपवेल निर्माण।

  2. भरवलिया और बड़गो वार्ड की 50 हजार आबादी को लाभ।

  3. वर्षा का पानी पंपों से राप्ती नदी में पहुंचाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बगहा बाबा मंदिर से डोमवा ढाला के बीच वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम दो संपवेल का निर्माण करा रहा है। डोमवा ढाला और सेंदुली बेंदुली में बनाए जा रहे इन संपवेल पर करीब 7.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों संपवेल के तैयार होने से भरवलिया और बड़गो वार्ड की करीब 50 हजार आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का दावा है कि इनके संचालन से अगली वर्षा में दोनों वार्डों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

वर्तमान में वर्षा के दौरान इन दोनों वार्डों के बड़े हिस्से में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी फैलने से आवागमन प्रभावित होता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। इसी क्रम में दो स्थानों पर संपवेल बनाए जा रहे हैं, जहां एकत्र पानी को पंपों की मदद से राप्ती नदी में पहुंचाया जाएगा।

दोनों संपवेल पर लगेंगे 60-60 एचपी के दो पंप
योजना के तहत डोमवा ढाला और सेंदुली बेंदुली में बनने वाले प्रत्येक संपवेल पर 60-60 हार्स पावर क्षमता के दो-दो पंप लगाए जाएंगे। इस तरह एक संपवेल पर कुल 120 हार्स पावर क्षमता के पंप काम करेंगे। दोनों संपवेल पर चार पंप लगाए जाने से जलनिकासी की क्षमता बढ़ेगी। वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालकर राप्ती नदी में पहुंचाने में इनका उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज नहीं चलेगी पैसेंजर ट्रेन, कई के बदले गए रूट


120 एकड़ क्षेत्र से निकलेगा वर्षा का पानी
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों संपवेल से भरवलिया और बड़गो वार्ड के करीब 120 एकड़ क्षेत्र में वर्षा के दौरान पानी फैल जाता है। दोनों संपवेल तैयार होने के बाद इस क्षेत्र में जमा पानी की निकासी की जाएगी। पंपों के माध्यम से पानी को राप्ती नदी में पहुंचाने की व्यवस्था होने से जलभराव की अवधि कम करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को वर्षा के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान




डोमवा ढाला और सेंदुली बेंदुली में संपवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। संपवेल तैयार होने के बाद भरवलिया और बड़गो वार्ड के जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने में सुविधा होगी। नई व्यवस्था से अगली वर्षा में दोनों वार्डों में जलभराव की समस्या लगभग नगण्य रह जाएगी।

-

-अशोक भाटी, अधिशासी अभियंता, नगर निगम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।