विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता सूची पुनरीक्षण: गोरखपुर में 28-29 नवंबर को सभी बूथों पर BLO, नाम जुड़वाने-सुधारने का मौका

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:56 AM (IST)

गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। इस शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे ताकि पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वा सकें, हटवा सकें या संशोधन करा सकें।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान जारी।

  2. शनिवार-रविवार को सभी बूथों पर मिलेंगे बीएलओ।

  3. नाम जुड़वाने, हटवाने, संशोधन का मिलेगा मौका।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में छूटे हुए पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका मिलेगा। इसके लिए शनिवार और रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए लोग बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है। इसी क्रम में 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां तय की गई हैं। इन दिनों बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची की आलेख्य प्रति, पूरक सूचियां और पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 व 8 उपलब्ध रहेंगे।

किस काम के लिए कौन सा फार्म
मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने या छूटे हुए पात्र व्यक्ति को शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा। इसके लिए अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास प्रमाण से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति देनी होगी। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ ले जाना उपयोगी होगा।

मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम को हटवाने के लिए फार्म-7 भरना होगा। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में गलती सुधारने, निवास स्थान बदलने, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने और दिव्यांगता का चिह्नांकन कराने के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जागरण पड़ताल: सर्द रातों में बेड को 'जरूरतमंदों' का इंतजार, फुटपाथ पर ठिठुर रही 'जिंदगी'

आनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता इन तीनों फार्म को आननलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा भरे हुए फार्म संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

22 हजार नए मतदाता बने
एसएसआर के तहत अब तक जिले में 22,304 नए मतदाता बनने के आवेदन मिले हैं। इनमें 12,902 महिलाएं हैं। दो बूथ दिवसों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 4,173 युवाओं ने भी पंजीकरण कराया है। नए पंजीकरण के प्रयासों से जिले का जेंडर रेसियो 831 से बढ़कर 838 हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'साहब, मेरा बेटा दिला दीजिए, उसके बिना जी नहीं पाऊंगी', गोरखपुर में 5 साल के आरुष की तलाश में दर-दर भटकती रही मां



एसएसआर के तहत पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने और अपात्रों के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है। 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ फार्म-6, 7 और 8 के साथ मौजूद रहेंगे। छूटे हुए पात्र मतदाता इस अवसर का लाभ उठाकर अपना नाम जुड़वाने के साथ सूची में दर्ज विवरण भी जांच लें।

-

-दीपक मीणा, डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।