विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव: पंचायत और निकाय सूची से होगा गोरखपुर की मतदाता सूची का मिलान, छटेंगे फर्जी नाम

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:56 PM (IST)

गोरखपुर प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधानसभा मतदाता सूची का पंचायत-निकाय सूची से होगा मिलान प्रक्रिया।

  2. पात्र मतदाताओं को जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने पर जोर दिया जाएगा।

  3. कम मतदान वाले बूथों और लिंगानुपात पर विशेष ध्यान केंद्रित।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया तेज कर दी है। विधानसभा मतदाता सूची का पंचायत और निकाय चुनाव की सूची से मिलान किया जाएगा। पंचायत-निकाय सूची में दर्ज ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम, जो विधानसभा सूची में नहीं हैं, मौके पर फार्म-6 भरवाकर जोड़े जाएंगे। मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरवाया जाएगा।

जिले में पंचायत और निकाय चुनाव की सूची में भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा सूची से करीब 10.60 लाख अधिक मतदाता दर्ज हैं। इस अंतर की पड़ताल कर पात्र मतदाताओं को विधानसभा सूची में शामिल करने के लिए बूथ स्तर पर बैठकें होंगी। शुरुआत उन बूथों से होगी, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा। कम लिंगानुपात और 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कम मतदाताओं वाले बूथों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठकों में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), ग्राम प्रधान या प्रशासक, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और ग्राम पंचायत समितियों के सदस्य आमंत्रित होंगे। दोनों सूचियों का मिलान कर पात्र मतदाताओं के साथ गलत और अपात्र नाम भी चिह्नित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का खाका तैयार, पर कुशीनगर में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे का इंतजार


जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करीब 4000 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) से विशेष अभियान वाले बूथों की सूची मांगी है। उनकी योजना 17 नवंबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पहले बैठकें शुरू कराने की है। प्रशासन का लक्ष्य किसी पात्र मतदाता को सूची से वंचित न रहने देना और मृतकों के नाम हटाना है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राड और डंडे से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।