विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पशु चिकित्सक की खुदकुशी के मामले में गरिमा समेत अन्य पर चार्जशीट, वेतन से ज्यादा थी EMI का दबाव

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:34 AM (IST)

गोरखपुर पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा की खुदकुशी मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। लोन दिलाने के नाम ...और पढ़ें

आठवीं मंजिल से कूदकर दी थी जान, जेब से मिला था सुसाइड नोट। -जागरण

आठवीं मंजिल से कूदकर दी थी जान, जेब से मिला था सुसाइड नोट। -जागरण

HighLights

  1. पुलिस ने पशु चिकित्सक खुदकुशी मामले में चार्जशीट दाखिल की।

  2. गरिमा सिंह को लोन जालसाजी का मुख्य आरोपी बनाया गया।

  3. डॉ. परमात्मा ने आर्थिक दबाव में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित बसंत इनक्लेव अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर पशु चिकित्सक डा. परमात्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाली गरिमा सिंह को मुख्य आरोपित बनाते हुए अन्य साथियों का भी नाम शामिल किया है। सीओ रवि सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

डा. परमात्मा ने 13 अगस्त की सुबह बसंत इनक्लेव अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटनास्थल पर मिले उनके सुसाइड नोट में गरिमा सिंह पुत्री ध्रुव नारायण सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था। घटना के बाद स्वजन ने गरिमा और उसके गिरोह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

गोरखनाथ पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद पत्नी ने आरोप लगाया था कि गरिमा सिंह ने उनके पति डा. परमात्मा के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये का लोन कराया और पूरी रकम हड़प ली। इसके बाद लोन की किस्त जमा करने को लेकर बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में गाेरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग

पत्नी के मुताबिक, लोन की मासिक किस्त डा. परमात्मा के वेतन से भी कई गुना अधिक थी। इस आर्थिक दबाव को उन्होंने खुदकुशी की वजह बताया था। लोन दिलाने के मामले में जालसाजी करने वाली गरिमा सिंह, उसके पिता समेत अन्य आरोपितों को एम्स थाना पुलिस ने डा. परमात्मा की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब खुदकुशी के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक वाले वाहन से दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद, हिरासत में चार आरोपी