विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक वाले वाहन से दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद, हिरासत में चार आरोपी

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 10:49 AM (IST)

आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव से पहले एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक की कार से 2.41 लाख रुपये नकद और प्रचार ...और पढ़ें

आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव से पहले प्रत्याशी समर्थक की कार से मिले लाखों रुपये।

आजमगढ़ में एमएलसी चुनाव से पहले प्रत्याशी समर्थक की कार से मिले लाखों रुपये।

HighLights

  1. निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक की कार से रुपये बरामद।

  2. एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास।

  3. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, FIR दर्ज।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। शिक्षक एमएलसी के शुक्रवार को होने वाले मतदान में मतदाताओं को लालच देने के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ी में रुपये होने की सूचना के बाद एसडीएम सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने किया सेलटास कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये नगद और प्रचार सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस ने रुपये का विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर चार लोगों को

हिरासत में लिया गया है। सिधारी थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली क‍ि एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग एक कार से नगदी रुपये लेकर दौलतपुर पुलिया के रास्ते जा रहे हैं।

सूचना पर स्कवाड टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान किया कंपनी की सेलटास कार आते हुए दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से पांच झोले में रखा चुनाव सामग्री और दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए।

झोले पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम भी अंकित मिला है। पुलिस की पूछताछ में कार सवार रुपये का विवरण नहीं बता सके। पुलिस ने कार में सवार सुभाष सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट, मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा थाना सिधारी, शिवमोहन सिंह निवासी समेदा थाना सिधारी और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी थाना चिरैयाकोट मऊ को हिरासत में लिया है।