विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में गाेरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM (IST)

आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। कुल 8,592 शिक्षक ...और पढ़ें

आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन 2026 के लिए मतदान जारी, डीएम कर रहे ऑनलाइन निगरानी।

आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन 2026 के लिए मतदान जारी, डीएम कर रहे ऑनलाइन निगरानी।

HighLights

  1. गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन 2026 के लिए मतदान शुरू।

  2. आजमगढ़ के 23 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग।

  3. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार कर रहे ऑनलाइन निगरानी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गाेरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सभी 23 केंद्रों पर मतदान  शुरू हो गया है। जिले के  22 ब्लाक मुख्यालय एवं शिब्ली नेशनल पीजी कालेज शाम चार बजे तक मतदान होगा।

चुनाव में कुल 8,592 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह दस बजे तक 954 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह काफी धीमी रही। एक-दो मतदाता ही केंद्रों पर पहुंच रहे थे।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सभी मतदान केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग कर मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।